फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद यह एक्ट्रेस पति को खुलेआम कर रही हैं किस, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Thu, 22 Mar 2018 07:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
after shriya saran kissed her husband openly
तेलुगू और तमिल फिल्मों की हीरोइन श्रिया सरन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बीते 19 मार्च को गुपचुप तरीके से उन्होंने रूसी बॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से शादी कर ली है। इस बीच श्रिया की पति एंड्रे की किस करती हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
after shriya saran kissed her husband openly
'दृश्यम' फेम एक्ट्रेस श्रिया सरन की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। श्रिया ने एंड्रे के साथ राजस्थान के उदयपुर में शादी रचाई। उन्होंने अपनी शादी के लिए बॉलीवुड के सिर्फ दो लोगों मनोज बाजपेयी और अपनी पड़ोसन शबाना आजमी को न्योता दिया था। 
after shriya saran kissed her husband openly
बीते दिनों उनकी शादी की फोटो सामने आईं थी। तस्वीरों को देखकर साफ है कि इन लव बर्ड्स की शादी हिन्दू रीति-रिवाजों से हुई। शादी की रस्मों के बीच एंड्रे ने एक्ट्रेस श्रिया सरन की तारीफ करते हुए शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' का एक डायलॉग सुनाया। जैसे ही उन्होंने अपनी लाइन्स पूरी की, एक्ट्रेस ने सबके सामने अपने दूल्हे को चूम लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
after shriya saran kissed her husband openly
श्रिया सरन तेलगु फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने तमिल, कन्नड और मलयाली फल्में भी की हैं। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया। वह फिल्म 'आवारापन', 'मिशन इस्तांबुल' और 'दृश्यम' में भी नजर आ चुकी हैं। एंड्रे कोसचीव रूस के सेंट पीटसबर्ग के रहने वाले हैं। उनके परिवार में मां और भाई हैं। उन्होंने स्टॉकहोम स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। वह Domavkusnee नामक के रेस्त्रां चेन के मालिक हैं। साल 2005 में उन्हें बेस्ट यंग एन्ट्रेप्रेनर अवॉर्ड मिला था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed