{"_id":"5ab345ea4f1c1bb9758b6a48","slug":"bipasha-basu-karan-singh-grover-to-star-together-on-a-tv-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 साल छोटे एक्टर से शादी कर फिल्मों से दूर हो गईं थी बिपाशा, अब इस TV शो में करेंगी वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3 साल छोटे एक्टर से शादी कर फिल्मों से दूर हो गईं थी बिपाशा, अब इस TV शो में करेंगी वापसी
Thu, 22 Mar 2018 07:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Mar 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bipasha basu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत बंगाली बाला बिपाशा बसु के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही आप बिपाशा को पति करण सिंह ग्रोवर के साथ टीवी पर देखेंगे। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अब बिपाशा और करण छोटे पर्दे की दुनिया में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं।
2 of 5
Bipasha and Karan
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिपाशा ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह जल्द ही अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कलर्स के नए शो 'एंटरटेनमेंट की रात-द एक्सटेंशन' में काम करतीं नजर आएंगी। शो के बारे मे बात करते हुए उन्होंने बताया कि अभी शो का नाम फाइनल नहीं हुआ है। शो को अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा।
3 of 5
BIPASHA KARAN
बता दें, बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में 2015 में नजर आई थीं। इसके बाद बिपाशा बसु ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की। करण सिंह ग्रोवर से शादी के बाद बिपाशा बसु ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। वहीं खबर है कि बिपाशा अपने निर्माता-निर्देशकों से से फिल्म में पति करण को उनके साथ काम करने के लिए जोर देती हैं, हालांकि उनकी इस कोशिश का भी कोई असर नहीं दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bipasha Basu
पिछले दिनों बिपाशा ने अपनी रैंप अपीयरेंस से amazon india फैशन वीक पर जलवा बिखेरा। अमेजन इंडिया फैशन वीक 2018 में बिपाशा ने करिश्मा और दीपा सोंधी के कलेक्शन को शोकेस किया।
विज्ञापन
5 of 5
BIPASHA KARAN
इससे पहले करण और बिपाशा एक कंडोम कंपनी के एड शूट करने पर काफी सुर्खियों में रहे थे। इस एड शूट में उन्होंने काफी उत्तेजक सीन दिए थे। बिपाशा ने खुद इस एड को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।