{"_id":"5ac2fcd14f1c1bb4618b5185","slug":"after-step-out-of-karan-johar-shiddat-is-sanjay-dutt-will-say-yes-to-abbas-mustan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने इस डायरेक्टर को किया आउट तो संजय दत्त ने ली एंट्री...और पहली बार बनेगी ये जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान ने इस डायरेक्टर को किया आउट तो संजय दत्त ने ली एंट्री...और पहली बार बनेगी ये जोड़ी
Tue, 03 Apr 2018 10:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanjay dutt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान एक बार फिर से सस्पेंस थ्रिलर जोनर में फिल्म बनाने जा रहे हैं। रेस और रेस 2 के बाद अब्बास मस्तान को 'रेस 3' के निर्देशन का जिम्मा नहीं दिया गया है। रेस 3 का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इस बीच खबर आई है कि अब्बास मस्तान की अगली फिल्म में संजय दत्त फाइनल हैं।
2 of 5
यह एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म की बाकी कास्टिंग अभी फाइनल नहीं की गई है। लेकिन खबर है कि फिल्म अगले साल की शुरुआत तक फ्लोर पर आ जाएगी। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब अब्बास-मस्तान अौर संजय दत्त एक दूसरे के साथ काम करते हुए नजर आएंगे।
3 of 5
sanjay dutt
लेकिन एक के बाद एक फिल्मों को स्क्रिप्ट की वजह से न कह रहे संजय दत्त इस फिल्म के लिए हामी भरेंगे। ये सबसे बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय दत्त
- फोटो : SELF
आपको बता दें कि हाल ही में संजय दत्त ने करण जौहर और अभिषेक वर्मन की फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद खबर आई कि करण जौहर की फिल्म को ना कहने के बाद कॉमेडी फिल्म 'ब्लॉकबस्टर' में काम करने से भी इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
sanjay dutt
जेल से सजा काटने के बाद पिछले साल बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले संजय दत्त की अब तक सिर्फ एक फिल्म बड़े परदे पर आई है और ऐलान आधा दर्जन फिल्मों का हो चुका है। अब देखना यह होगा कि संजय दत्त कितनी जल्दी स्क्रीन पर अपने फैंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।