फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समर खान का बजा ओटीटी पर डंका, जेनिफर विंगेट के साथ बनाएंगे हिट सीरीज का दूसरा सीजन

Wed, 19 Feb 2020 02:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 19 Feb 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
After Success of Code M Samar Khan Will Make Second Season of The Show With Jennifer Winget
Code M - फोटो : Alt Balaji

पत्रकार से फिल्मकार बने निर्देशक समर खान का मन इन दिनों पूरी तरह वेब सीरीज में रम चुका है। जगरनॉट प्रोडक्शंस की कमान संभाल रहे समर खान की पहली वेब सीरीज कोड एम ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर हिट हो चुकी है। इसकी कामयाबी का जश्न मंगलवार की रात सीरीज के कलाकारों और इससे जुड़े लोगों ने धूमधाम से मनाया और इसी मौके पर समर खान ने सीरीज का अगला सीजन भी बनाने का एलान कर दिया। जश्न में समर खान को बधाई देने जी5 के सीईओ तरुण कत्याल और बालाजी टेलीफिल्म्स की कर्ता धर्ता एकता कपूर भी पहुंचे।

After Success of Code M Samar Khan Will Make Second Season of The Show With Jennifer Winget
कोड एम - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

लोकप्रिय कलाकारों जेनिफर विंगेट और तनुज विरवानी की वेब सीरीज 'कोड एम' की सफलता के बाद इसके निर्माताओं ने सीरीज के दूसरे सीजन को लाने की घोषणा कर दी है। टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' और 'बेहद' से अपार लोकप्रियता पा चुकीं अभिनेत्री जेनिफर ने इस सीरीज में सेना में काम करने वाली वकील मेजर मोनिका डोगरा का दमदार किरदार निभाया है, जिसको दर्शकों ने खासा पसंद किया है। इस शो की सफलता की खुशी में आयोजित की गई एक पार्टी में जमा हुए निर्माताओं ने इस सीरीज के दूसरे सीजन के साथ मंजू कपूर के उपन्यास पर आधारित वेब सीरीज 'ए मैरिड वूमन' की भी घोषणा की, जिसमें मोनिका डोगरा और रिद्धि डोगरा मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

After Success of Code M Samar Khan Will Make Second Season of The Show With Jennifer Winget
एकता कपूर और समर खान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कोड एम की सफलता के बारे में एकता कपूर ने कहा, 'समर, अक्षय और टीम ने बेहतरीन काम किया है जिनका इस शो को सभी तरह से सफल बनाने में अहम योगदान रहा है। 'कोड एम' ने हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है, इसके लिए मैं जेनिफर, तनुज और सीरीज की पूरी टीम को बधाई देती हूं। जगरनॉट प्रोडक्शंस के साथ 'ए मैरिड वूमन' के लिए और 'कोड एम' के दूसरे सीजन के लिए साझेदारी करके मैं बहुत खुश हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
After Success of Code M Samar Khan Will Make Second Season of The Show With Jennifer Winget
जी5 के सीईओ तरुण कत्याल के साथ समर खान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस मौके पर ही जगरनॉट प्रोडक्शंस के सीईओ समर खान ने अपनी योजना बताते हुए कहा, 'कोड एम के साथ हमने ऑल्ट बालाजी और जी5 के साथ पहली बार काम किया था, लेकिन यह आखिरी नहीं है। कोड एम के दूसरे सीजन के अलावा, हम 'ए मैरिड वूमन' के साथ अपने सहयोग को बढ़ाने पर बहुत खुश हैं। 'ए मैरिड वूमन' के टीजर ने दर्शकों में काफी उत्सुकता और पैदा की है, और हम सभी भी उत्साहित हैं।' कोड एम के दूसरे सीजन की शूटिंग मई महीने के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed