फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: ‘द एम्पायर’ की सफलता के बाद मिताक्षरा कुमार का इस सीरीज में दिखेगा हुनर, साथ देंगे ये काबिल निर्देशक

Tue, 31 Aug 2021 04:41 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 31 Aug 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
after success of 'The Empire' Mitakshara Kumar talent will be seen in series, sanjay leele bhansali capable director will support
निर्देशक मिताक्षरा कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ के निर्देशन से सुर्खियों में आईं निर्देशक मिताक्षरा कुमार अब नेटफ्लिक्स के लिए एक और मेगा बजट सीरीज का निर्देशन करने जा रही हैं। निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की सीधे ओटीटी के लिए बनने जा रही मेगा सीरीज ‘हीरामंडी’ के कलाकारों के चयन के बीच इसके निर्देशक भी फाइनल हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक मेगा सीरीज ‘हीरामंडी’ का पहला और आखिरी एपोसीड खुद संजय लीला भंसाली निर्देशित करेंगे और इसके बीच के एपीसोड्स का जिम्मा निर्देशक मिताक्षरा कुमार और विभु पुरी संभालने जा रहे हैं। इस सीरीज के लिए भारतीय सिनेमा की अभिनेत्रियो में से 18 बड़े नामों की जरूरत है और इसीलिए इन दिनों संजय लीला भंसाली के दफ्तर में अभिनेत्रियों का तांता लगा रहता है।

after success of 'The Empire' Mitakshara Kumar talent will be seen in series, sanjay leele bhansali capable director will support
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय लीला भंसाली की मेगा सीरीज ‘हीरामंडी’ का जबसे नेटफ्लिक्स ने एलान किया है, उनके दफ्तर के लोग हर दिन किसी न किसी हीरोइन की आवभगत में लगे रहते हैं। अब पता ये नहीं चल पाता कि ये आमदरफ्त उनकी अगली फिल्म ‘बैजू बावरा’ के लिए लगी है या फिर मेगा सीरीज ‘हीरामंडी’ के लिए। सीरीज ‘हीरामंडी’ की कहानी तकरीबन उसी समय से शुरू होती है जब ईस्ट इंडिया कंपनी की भारत में चल रही हुकूमत ब्रिटिश सरकार ने अपने हाथ में ले ली थी। इसके बाद इसके किस्से बंटवारे के ठीक पहले तक की कहानियां सुनाते जाएंगे।

after success of 'The Empire' Mitakshara Kumar talent will be seen in series, sanjay leele bhansali capable director will support
'हवाईज़ादा' के सेट पर आयुष्मान के साथ डायरेक्टर विभु पुरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘हीरामंडी’ की जिस मूल कहानी पर कभी भंसाली का सपना एक मेगा बजट फिल्म बनाने का था उसकी कहानी के मुताबिक ये लाहौर के शाही मोहल्ले की बात करती है और इसके कोठों पर होने वाले मुजरों की रंगीन शामों में नाचने वाली तवायफें इस कहानी की बुनावट में बहुत करीने से सजाई जानी थीं। अब चर्चा है कि शायद संजय लीला भंसाली मेगा सीरीज ‘हीरामंडी’ में बजाय उस कहानी के कोई और कहानी कहने जा रहे हैं। भंसाली के दफ्तर से मिली जानकारियों के मुताबिक अब ये कहानी दो संगीत घरानों की अदावत की होती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
after success of 'The Empire' Mitakshara Kumar talent will be seen in series, sanjay leele bhansali capable director will support
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में जिस तरह के किरदार संजय लीला भंसाली ने गढ़े हैं उसके लिए उन्हें कम से कम 18 नामी अभिनेत्रियां इस सीरीज में चाहिए। इनमें माधुरी दीक्षित जैसे कुछ बड़े नाम स्पेशल अपीयरेंस भी करते नजर आ सकते हैं। माधुरी के साथ फिल्म ‘गुलाब गैंग’ में दिखीं अभिनेत्री जूही चावला का नाम भी ‘हीरामंडी’ के लिए फाइनल होने की खबर है। और, जो दूसरे नाम अभिनेत्रियों के इस सीरीज के लिए अब तक सामने आए हैं, उनमें सोनाक्षी सिन्हा, निम्रत कौर, मनीषा कोइराला आदि की चर्चा होती रही है। अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी हाल में भंसाली से मुलाकात की है।

विज्ञापन
after success of 'The Empire' Mitakshara Kumar talent will be seen in series, sanjay leele bhansali capable director will support
गंगूबाई काठियावाड़ी, संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली रिलीज होने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ है। मुंबई के जिन चंद लोगों ने इस फिल्म के रशेज देखें हैं, उनका दावा है कि इस फिल्म के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट के करियर का ग्राफ पूरी तरह से बदल जाएगा। संजय लीला भंसाली की मेकिंग और टेकिंग को लेकर ये फिल्म इन दिनों ट्रेड में खूब चर्चा में हैं। फिल्म के वितरण अधिकार पेन मरुधर कंपनी के पास हैं और जिन सिनेमाघरों ने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ दिखाने में दिलचस्पी दिखाई है। उन्हें इससे पहले प्रतीक गांधी की दो फिल्में ‘रावणलीला’ और ‘अतिथि भूतो भव’ भी दी जा रही हैं। फिल्म ‘रावणलीला’ 1 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed