फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेलीविजन पर 'रामायण' के प्रसारण के साथ ही स्वरा भास्कर हुईं ट्रोल, लोगों ने की 'मंथरा' से तुलना

Wed, 01 Apr 2020 09:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 01 Apr 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
After Telecast of Ramayan People Trolled Swara Bhasker Says She Is Manthara of Kalyug
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के कहर के चलते देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। इन 21 दिनों में कोरोना वायरस पर कुछ हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। वहीं इसी बीच सरकार भी लोगों को घर में ही रहने के लिए प्रेरित कर रही है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें से एक है लोगों की डिमांड पर 90 के दशक की 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण। लेकिन 'रामायण' के प्रसारण से एक बॉलीवुड अभिनेत्री की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ये अभिनेत्री हैं स्वरा भास्कर।
After Telecast of Ramayan People Trolled Swara Bhasker Says She Is Manthara of Kalyug
swara bhasker

वैसे तो स्वरा भास्कर अक्सर ही ट्रोलर्स का शिकार होती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें उनके किसी ना किसी बयान या ट्वीट को लेकर ट्रोल करते ही रहते हैं। लेकिन इस बार स्वरा रामायण के प्रसारण की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। या यूं कहें कि इस बार कोई वजह तो नहीं थी लेकिन फिर भी ट्रोलर्स ने स्वरा पर निशाना साधा। दरअसल ट्रोलर्स ने स्वरा की रामायण के एक किरदार से तुलना कर दी।

After Telecast of Ramayan People Trolled Swara Bhasker Says She Is Manthara of Kalyug
Swara Bhasker - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया यूजर्स ने स्वरा की तुलना की है 'मंथरा' से। दरअसल मंगलवार की सुबह से ही ट्विटर पर 'रामायण' के दो मशहूर महिला किरदार रानी कैकेयी और उनकी नौकरानी मंथरा ट्रेंड कर रही थीं। जिसके बाद लोगों ने स्वरा भास्कर की तुलना मंथरा से करना शुरू कर दी। यहां तक कि लोगों ने स्वरा को कलयुग की मंथरा तक बता दिया।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Telecast of Ramayan People Trolled Swara Bhasker Says She Is Manthara of Kalyug
Swara Bhasker - फोटो : Social Media

ये कोई पहली बार नहीं है जब स्वरा को ट्रोल किया जा रहा हो। इससे पहले भी स्वरा कई बार ट्रोलर्स का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन ये पहली बार होगा जब वो बिना किसी बयान, ट्वीट या वजह से ट्रोल हो रही हैं। लोगों की इन पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट्स भी किए हैं। गौरतलब है कि 90 के दशक की रामायण को लोग बहुत पसंद करते हैं। जिसकी वजह से लोगों की डिमांड पर इसे एक बार फिर से शुरू किया गया है।

विज्ञापन
After Telecast of Ramayan People Trolled Swara Bhasker Says She Is Manthara of Kalyug
Ramayan - फोटो : twitter

वैसे तो टेलीविजन पर रामायण कई बार आ चुकी है। लेकिन रामानंद सागर की रामायण का क्रेज आज भी लोगों में बरकरार है। 90 के दशक में जब इसका प्रसारण किया जाता था तब रामायण के समय में सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल हुआ करता था। इसके किरदारों को लोग असल जीवन में भगवान मानकर पूजने लगे थे। जब रामायण का प्रसारण शुरू हुआ करता था उसके पहले लोग अपने टेलीविजन के आगे अगरबत्ती जलाया करते थे और खत्म होने के बाद प्रसाद भी बांटा करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed