{"_id":"601921d11ee6e424186d642b","slug":"after-the-success-of-film-kaho-naa-pyar-hai-hrithik-roshan-was-so-upset-and-he-cried","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली फिल्म की सफलता के बाद पांच दिन तक कमरे में बंद रहे थे ऋतिक रोशन, पिता राकेश रोशन ने बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली फिल्म की सफलता के बाद पांच दिन तक कमरे में बंद रहे थे ऋतिक रोशन, पिता राकेश रोशन ने बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Feb 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कहो न प्यार है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हम सभी की जिंदगी में कभी न कभी ऐसा वक्त आता है जब हम किसी काम में हुई अपनी सफलता और असफलता को बर्दाश्त नहीं पाते। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी होता है, उनकी कभी कोई फिल्म हिट होती है, तो कोई फ्लॉप। लेकिन क्या आपको ये पता है कि लोगों के दिलों पर अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर राज करने वाले एक्टर ऋतिक रोशन की जिंदगी में भी एक वक्त ऐसा आया था, जब वो अपनी सफलता को हैंडल नहीं कर पाए थे। ऐसा क्यों हुआ था ये हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 5
कहो ना प्यार है
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बड़े पर्दे पर कदम रखा था और ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। फिल्म के हिट होने पर मिली स्टारडम को एक्टर के लिए हैंडल करना मुश्किल हो गया था और इस बात का खुलासा एक्टर के पिता और अभिनेता राकेश रोशन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया है।
3 of 5
बेटे ऋतिक के साथ राकेश रोशन
राकेश रोशन ने इस बात के बारे में बताते हुए कहा कि, 'जब ऋतिक की पहली फिल्म सुपरहिट हुई तो वो उस सफलता को ले नहीं पाए और परेशान हो गए। जिसके चलते वो पांच दिन तक अपने कमरे में बंद होकर रोते रहे थे। उस वक्त ऋतिक ने मुझसे कहा था कि मैं ये हैंडल नहीं कर सकता। क्योंकि लड़कियों और लड़कों से भरी बसें मुझसे मिलने आ रही है। ऐसे में मैं अपना काम नहीं कर पा रहा और ना ही उस पर ध्यान दे पा रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hrithik Roshan
राकेश रोशन ने आगे बताया कि, 'वो वक्त ऋतिक के लिए बेहद खास था लेकिन वो ये सोच रहे थे कि उन्होंने बॉलीवुड में आकर सही फैसला नहीं लिया।' उस वक्त राकेश ने उन्हें समझाते हुए कहा था कि, 'अपने बेटे की टूटती हिम्मत को देख मैंने उसे समझाया कि जिंदगी में हर वक्त अलग-अलग दौर लेकर आता है। इसलिए हमें कभी भी उसे अपने पर हावी नहीं होने देना चाहिए। बल्कि उसे खुले दिमाग के साथ स्वीकार करना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
hrithik roshan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था लेकिन चाइल्ड आर्टिस्ट के रोल में ऋतिक का डेब्यू साल 1980 में आई फिल्म 'आशा' से हुआ था। उस वक्त ऋतिक की उम्र महज 6 साल थी और इस फिल्म में एक्टर ने डांस भी किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन की अगली फिल्म 'फाइटर' साल 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्टर के साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।