बॉलीवुड की नीरजा गर्ल सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बॉलीवुड की फैशन डीवा माने जाने वाली सोनम इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपने पति आनंद के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी ये पुरानी तस्वीर है लेकिन इससे सोनम की काफी खास याद जुड़ी हुई है।
Throwback: सोनम ने पति आनंद के साथ साझा की ये खास तस्वीर, बताया शादी के लिए कब और कहां किया था प्रपोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद देश के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस शाही एक्सपोर्ट के मालिक हरीश आहूजा के पोते हैं। आनंद आहूजा इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और ये उनका फैमिली बिजनेस हैं। आनंद की शुरुआती शिक्षा दिल्ली से हुई, लेकिन आगे की बढ़ाई के लिए वो अमेरिका चले गए। वहां उन्होंने ग्रेजुएशन किया और प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल व्हार्टन से एमबीए की पढ़ाई की। उन्होंने अमेजन.कॉम में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर भी काम किया है।
बात करें सोनम की तस्वीर की तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'एक खूबसूरत ट्रिप की तस्वीर जब मेरे पति ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया। तस्वीर में सोनम ने साल 2017 की तारीख लिखी है और इसके एक साल बाद 8 मई 2018 को आनंद और सोनम ने शादी की थी। उनकी शादी बेहद ही शाही अंदाज में हुई थी जिसमें बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारे शामिल हुए थे।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम इन दिनों फिल्म 'ब्लाइंड' के लिए शूट शुरू कर चुकी हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में वो एक ऐसी पुलिस अधिकारी का किरदार निभाने जा रही है जो देखने में असक्षम हैं। इस फिल्म को कोरियन फिल्म 'ब्लाइंड' का रिमेक बताया जा रहा है। सोनम की इस फिल्म में विनय पाठक, लिलेट दुबे और पूरब कोहली जैसे अभिनेता दिखाई देंगे। आखिरी बार सोनम फिल्म 'संजू' में रनबीर कपूर के गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आई थीं।

कमेंट
कमेंट X