{"_id":"60953074e3376c678015638b","slug":"after-two-marriages-dharmendra-fell-in-love-with-anita-raj-left-hema-malini-disturbed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो शादी के बाद इस अभिनेत्री पर आ गया था धर्मेंद्र का दिल, हेमा मालिनी को भनक लगते ही आई दूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो शादी के बाद इस अभिनेत्री पर आ गया था धर्मेंद्र का दिल, हेमा मालिनी को भनक लगते ही आई दूरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 08 May 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र
- फोटो : instagram/deolomania_ru
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां है जो बरसों से एक-दूसरे का साथ निभा रही है। इन जोड़ियों को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ीं फिर भी इनका रिश्ता मजबूती से बंधा रहा। इन्हीं में से एक है धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी। धर्मेंद्र शादीशुदा और चार बच्चों के पिता थे, बावजूद इसके उनका दिल हेमा मालिनी पर आया था। लेकिन खबरों की मानें तो शादीशुदा होते हुए उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की और फिर वे मशहूर अभिनेत्री अनीता राज के प्यार में पड़ गए।
2 of 5
धर्मेंद्र और अनीता राज
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है। उनके आशिकाना मिजाज के किस्सें भी मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं। ऐसी ही 80 के दशक की एक अभिनेत्री रही हैं जिनका नाम धर्मेन्द्र के साथ जुड़ा था। लेकिन धर्मेंद्र और अनीता राज का प्यार किसी अंजाम तक नहीं पहुंचा, लेकिन इस कहानी ने चर्चा खूब बटोरी। धर्मेंद्र और अनीता राज ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था और शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।
3 of 5
धर्मेंद्र और अनीता राज
- फोटो : सोशल मीडिया
80 के दशक में अनीता राज काफी पॉपुलर थीं और वह भी धर्मेंद्र को पसंद करने लगीं। धर्मेंद्र भी अपनी फ़िल्मों में डायरेक्टरों से अनीता राज को कास्ट करने के लिए सिफारिश करते थे। अनीता राज और धर्मेंद्र की उम्र में भी काफी फर्क था। अनीता धर्मेंद्र से 27 साल छोटी हैं। शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं और जल्द ये किस्से मीडिया में आ गए। जब ये मामला हेमा मालिनी को पता चला तो वह बिखर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनीता राज
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को अनीता राज से दूर रहने की धमकी दी। इस रिलेशनशिप की वजह से अनीता राज को भी काफी विवादों का सामना करना पड़ा। बता दें कि अनीता ने कई सारी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'दूल्हा बिकता है', 'नौकर बीवी का', 'अच्छा बुरा', 'जमीन आसमान', 'करिश्मा कुदरत का', 'जान की बाजी', 'गुलामी', 'मोहब्बत की कसम', 'प्यार किया है प्यार करेंगे' में काम किया है। अनीता राज ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म 'प्रेम गीत' से की थी जिसके बाद वो रातों-रात स्टार बन गईं।
विज्ञापन
5 of 5
अनीता राज
- फोटो : Social Media
अनीता ने फिल्म प्रोड्यूसर सुनील हिंगोरानी के साथ शादी की है। दोनों का एक बेटा शिवम हिंगोरानी है। बीते साल लॉकडाउन के दौरान ही अनीता और सुनिल ने शिवम की शादी की है। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अनीता टीवी सीरियल्स में नजर आईं। उन्होंने 'माया', '24', 'तुम्हारी पाखी', 'एक था राजा एक थी रानी', 'ईना मीना डीका' सीरियल में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।