लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने रविवार शाम आखिरी सांस ली। वह 63 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। वह देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके थे। वह चार बार गोवा के सीएम भी रहे। उनकी सादगी और मृदुल स्वभाव ने हमेशा सबको आकर्षित किया। उनके निधन की खबर सुनकर पूरे देश में शोक की लहर है। बॉलीवुड के गलियारों में भी इस शोक की गूंज है।
'उरी' के बाद मनोहर परिकर ने पूछा था 'हाउज द जोश', भावुक कर देगा ये वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल 11 जनवरी को रिलीज हुई विकी कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म का एक डायलॉग तो 'हाउज द जोश' तो बहुत फेमस हुआ। एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने लोगों को 'हाउस द जोश' कहकर संबोधित किया था।
उस दौरान परिकर ने एक सुर में तीन बार ‘हाउज द जोश’ बोला और कहा, ‘मैं अपना जोश आप लोगों में भरता हूं। यहां बैठकर कुछ बोलना चाहता हूं।’ इसके बाद फिल्म का यह संवाद प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं में खासा लोकप्रिय हो गया।
देखें वीडियो...
A post shared by Nirmala Sitaraman (@nirmalasitaraman) on
कश्मीर के उरी में 18 सितंबर, 2016 को सैन्य बेस पर पाकिस्तानी आतंकियों के हमले में 19 जवानों की मौत के महज 12 दिन में भारत ने पाक कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी थी। इस सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे उस समय रक्षा मंत्री पद पर मौजूद परिकर की भूमिका को बेहद अहम माना जाता है।
पर्रिकर की बहादुरी, जोश और जज्बे का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि जनवरी में बीमारी की हालत में उन्होंने विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया था। इस दौरान उनकी नाक में ट्यूब डली हुई थी।