फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलोक नाथ की 'रील बेटी' ने भी खोली पोल, बोलीं- 'कमरे में घुसकर करता था दबोचने की कोशिश...'

Thu, 11 Oct 2018 10:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
after vinta nanda actress sandhya mridul says alok nath sexually harrased her
आलोक नाथ, संध्या मृदुल
आलोक नाथ अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में नहीं आए होंगे जितना यौन शोषण को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में 90 के दशक के पॉपुलर शो 'तारा' की प्रोड्यूसर और राइटर विंता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप करने का आरोप लगाया। ये मामला करीब 19 साल पुराना है। अब एक और बड़ी एक्ट्रेस ने आलोक नाथ पर संगीन आरोप लगाए हैं। 
after vinta nanda actress sandhya mridul says alok nath sexually harrased her
आलोक नाथ
#MeToo कैंपेन के तहत कई अभिनेत्रियों ने अपनी आपबीती शेयर करनी शुरू कर दी हैं। अपनी बोल्डनेस और बेबाकी के लिए एक जमाने में खूब चर्चित रहीं अभिनेत्री संध्या मृदुल ने भी आलोक नाथ पर यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलोक नाथ के खिलाफ एक पोस्ट लिखा। संध्या लिखती हैं, 'उस समय मेरा करियर शुरू ही हुआ था। मुझे एक टेलीफिल्म में लीड रोल मिला, मैं बहुत खुश थी। इसमें मेरे पिता का रोल आलोक नाथ निभा रहे थे ।'
 
after vinta nanda actress sandhya mridul says alok nath sexually harrased her
sandhya mridul
'रीमा लागू ने मेरी मां का किरदार निभाया था। आलोक नाथ मुझसे बड़े प्रभावित थे। मुझे ‘भगवान का बच्चा’ कहते थे। हर दिन सबके सामने मेरी तारीफ करते थे। मैं भी उनकी फैन थी। उनकी तारीफ से मेरा हौसला बढ़ता था। एक रात शूटिंग जल्द खत्म हो गई। पूरी 'कास्ट' खाना खाने के लिए साथ गई। उस दिन आलोक नाथ ने बहुत शराब पी ली थी। फिर वो जिद करने लगे कि मैं उनके साथ बैठूं ।'
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
after vinta nanda actress sandhya mridul says alok nath sexually harrased her
sandhya mridul
'वो बार-बार कह रहे थे कि तुम मेरी हो। मैं नर्वस हो गई। मेरे बाकी कलाकारों ने मुझे वहां से निकाला और बिना खाना खाए ही होटल चले आए। अगले दिन की शूटिंग में इस्तेमाल होने वाले कपड़े देने कॉस्ट्यूम वाले दादा मेरे रूम में आए। उनके जाने के कुछ देर बाद दरवाजे पर दस्तक हुई। मैंने सोंचा, दादा होंगे। दरवाजा खोला तो सामने नशे में धुत्त आलोक नाथ खड़े थे। मैंने दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने दरवाजे को धक्का दिया ।'

 
विज्ञापन
after vinta nanda actress sandhya mridul says alok nath sexually harrased her
ALOK NATH - फोटो : self
वो मेरी तरफ झपटे। मैं किनारे हट गई। वो कमरे के अंदर घुस आए। वो चीख रहे थे कि मुझे तुम चाहिए, तुम मेरी हो। जहां तक मुझे याद है मैं बाथरूम वाले दरवाजे से निकलकर कॉरिडोर के नीचे भाग गई। आलोक नाथ ने मेरे रूम से हटने से मना कर दिया। वो लगातार मुझ पर चिल्लाता रहा । किसी तरह हमने उसे कमरे से बाहर निकाल दिया । उस रात हेयरड्रेसर मेरे साथ मेरे कमरे में ही सोईं । मैं बहुत ज्यादा डर गई थी ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed