'धड़क' देख भाई अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानकर जाह्नवी को भी नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'धड़क' के रिलीज होने से पहले मेकर्स ने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी । स्क्रीनिंग में जाह्नवी के परिवार से अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और खुशी कपूर पहुंची थीं । साथ ही जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी की फोटो लिए नजर आईं थीं ।
फिल्म देखने के बाद अर्जुन कपूर ने ट्वीट कर बताया कि उनको फिल्म कैसी लगी । उन्होंने लिखा, 'आज धड़क रिलीज हो रही है । शशांक खैतान ने बेहद खूबसूरत लव स्टोरी बनाई है और ईशान-जाह्नवी ने बेहतरीन काम किया है।'
It’s out today #Dhadak !!! @ShashankKhaitan has made a heart warming & yet gut wrenching love story....he’s handled the 2 Of them so deftly. Ishan u have nailed the simplicity & energy of a young kid who just sees purity in love Janhvi u left me speechless so bloody proud of u...
'ईशान तुमने अपनी एक्टिंग और एनर्जी से दिल जीत लिया । वहीं जाह्नवी की एक्टिंग देख तो मेरी बोलती ही बंद हो गई । मुझे तुम दोनों पर बहुत गर्व है ।' बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी अपने सौतेले भाई अर्जुन के बहुत करीब आ गईं ।
हर नाजुक मौकों पर अर्जुन, जाह्नवी के साथ नजर आते हैं । जाह्नवी ने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा है कि अर्जुन भइया उनकी ताकत हैं । साथ ही यह भी कहा था कि फिल्म देखने के बाद अर्जुन बहुत खुश हुए थे ।