अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को जल्द ही एक साल होने वाला है। इन दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। इन दोनों के अफेयर की खबरें तो काफी समय से आ रही थीं लेकिन शादी जल्द होने वाली है इस बात का खुलासा तब हुआ जब दोनों एक साथ मशहूर कंपनी के विज्ञापन में शादी की सात कसमें खाते हुए दिखाई दिए थे। शादी की सालगिरह से पहले यह दोनों एक बार फिर से विज्ञापन में नजर आए। इसमें दोनों शादी के एक साल का अनुभव शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
VIDEO: पहली एनिवर्सरी पर फैंस को तोहफा देने जा रहे हैं अनुष्का-विराट, 7 कसमों का देंगे हिसाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस विज्ञापन वीडियो को इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा ने शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का और विराट शादी करने जा रहे जोड़े को अपनी शादी के एक्सपीरियंस बता रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा - 'प्यार को हर दिन सेलिब्रेट करो। साथ-साथ हमेशा।' यह विज्ञापन मशहूर ब्रांड मान्यवर का है। जिसमें दोनों एक साथ काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं।
Celebrating love everyday #SaathSaathHamesha ✨🌟 @manyavarmohey @virat.kohli
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
वीडियो में अनुष्का लहंगा पहनी हुई हैं तो वहीं विराट कोहली कोट-पैंट पहने हुए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर यूजर्स इस वीडियो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही तारीफ भी कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने इस कपल को दुनिया का सबसे खूबसूरत कपल बताया। आपको बता दें, विरुष्का ने सात समंदर पार इटली के टसकनी शहर में धूमधाम से शादी की थी।
हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की करवाचौथ की तस्वीर काफी वायरल हुई थी। पहले करवा चौथ की तस्वीर को अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया था। जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी दिया था। अनुष्का ने लिखा - 'मेरा चांद, मेरा सूरज, मेरा तारा और मेरा सबकुछ।' इस तस्वीर में दोनों घर की छत पर नजर आ रहे थे। इस मौके पर अनुष्का ने नई नवेली सुहागिन की तरह सोलह श्रृंगार किया हुआ था।
My moon , my sun , my star , my everything 🥰
Happy karva chauth to all 🌕🎉 pic.twitter.com/7saMNS6jdy
अनुष्का ने पीले रंग की साड़ी के साथ पूरी मांग भरी है साथ ही गोल्डन और सफेद मोती के कॉम्बिनेशन की ज्वैलरी उन पर काफी जंच रही थीं। अनुष्का की फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।