फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब हर घर में होगा तैमूर, सैफीना के बेटे की पॉपुलैरिटी के आगे बड़े-बड़े स्टार्स भी फेल

Tue, 20 Nov 2018 03:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Taimur popularity increases soft toy came into the market picture viral on social media
Taimur - फोटो : twitter

सैफीना के छोटे नवाब का जब से जन्म हुआ है तब से लेकर वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले उनका नाम और अब उनकी छोटी-छोटी हरकतें लोगों को अपनी तरफ हमेशा आकर्षित करती रही हैं। कभी तैमूर घुड़सवारी करते हुए दिखाई देते हैं तो कभी अपनी छोटी बहन इनाया के साथ खेलते हुए। वैसे तो बॉलीवुड में बहुत सारे स्टार किड्स है लेकिन तैमूर की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है। इस बात का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि बाजार में तैमूर नाम के सॉफ्ट टॉय भी आ चुके हैं। 

Taimur popularity increases soft toy came into the market picture viral on social media
taimur - फोटो : twitter

क्यूटनेस से भरपूर तैमूर अपनी हरकतों से किसी का भी दिल चुटकियो में जीत लेते हैं। तैमूर की क्यूट तस्वीरों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर खिलौना बनाने वाली कंपनियों ने तैमूर नाम के गुड्डे भी बाजार में उतार दिए हैं। यह गुड्डे उतने ही क्यूट हैं जितना कि असली तैमूर। सोशल मीडिया पर वायरल तैमूर नाम के इस गुड्डे ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। उसके ऊपर नीले रंग का जवाहर कट जैकेट पहना हुआ है। 

Taimur popularity increases soft toy came into the market picture viral on social media
घुड़सवारी करते दिखे तैमूर, चदं पलों में तस्वीरें वायरल देखिएगा जरूर - फोटो : twitter

यह गुड्डा तैमूर के उस लुक की हूबहू कॉपी है जिसमें तैमूर कुछ वक्त पहले नजर आए थे। तैमूर सॉफ्ट टॉय की तस्वीर ट्विटर पर अश्वनी यार्डी ने शेयर की है। अश्विनी टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - 'यह गुड्डा केरल के एक स्टोर में बिक रहा है।' हालांकि इस सॉफ्ट टॉय की कीमत क्या है इस बात की जानकारी नहीं मिली है। हमेशा लाइमलाइट में रहने वाले तैमूर की तस्वीरों को लेकर हाल ही में पापा सैफ अली खान ने बड़ा खुलासा किया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Taimur popularity increases soft toy came into the market picture viral on social media
Saif ali khan and sara - फोटो : Instagram

सैफ अली खान अपनी बेटी सारा के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 6 पर पहुंचे। जहां उन्होंने तैमूर से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। सैफ ने बताया कि सोशल मीडिया पर तैमूर की जो तस्वीरें वायरल होती हैं उनकी एक फोटो की कीमत 1500 रुपये होती है। 

विज्ञापन
Taimur popularity increases soft toy came into the market picture viral on social media
saif ali khan - फोटो : File Photo

शो के दौरान सैफ ने कहा - 'इस बात की जानकारी उन्हें ससुर रणधीर कपूर ने दी थी कि तैमूर की एक फोटो के लिए यह कीमत लेते हैं। साथ ही सैफ ने करण से मजाक में यह भी कहा कि अगर उन्हें तैमूर के माध्यम से अच्छे पैसे कमाने के मौका मिलता है तो उन्हें परेशानी नहीं होगी।' शो के दौरान सैफ ने कहा कि वह इस बात का जिक्र करीना से भी कर चुके हैं। तैमूर 20 दिसंबर को 2 साल के हो जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed