{"_id":"62668583e04d3224b57b60e0","slug":"after-wedding-with-ranbir-kapoor-alia-bhatt-first-rasoi-video-making-zucchini-and-beetroot-salad-is-going-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor- Alia Bhatt: शादी के बाद आलिया भट्ट की पहली रसोई का वीडियो वायरल! रेसिपी शेयर करती आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor- Alia Bhatt: शादी के बाद आलिया भट्ट की पहली रसोई का वीडियो वायरल! रेसिपी शेयर करती आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Mon, 25 Apr 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट्
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शादी के बाद रणबीर और आलिया दोनों ही अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आलिया खाना बनाती हुई नजर आ रही हैं। फैंस इसे आलिया की पहली रसोई का वीडियो मान रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो दर्शकों को ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो को आलिया भट्ट के यूट्यूब चैनल पर दो साल पहले पोस्ट किया गया था। इसमें आलिया अपने हेल्पर्स की मदद से अपनी फेवरेट डिश चुकंदर का सलाद और तुरई की सब्जी बनाते हुए नजर आ रही है। इसके साथ ही वह इसे बनाने की रेसिपी भी सबको दे रही हैं। रणबीर और आलिया की शादी के बाद आलिया का यह पुराना वीडियो उनकी पहली रसोई मानकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। आलिया को रणबीर पर बचपन से ही क्रश था, लेकिन दोनों की मुलाकात अयान मुखर्जी की बदौलत हो पाई थी। दोनों अयान की फिल्म के सेट पर मिले थे। वहीं, पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
4 of 4
आलिया-रणबीर की हल्दी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब रणबीर और आलिया दोनों पहली बार एक साथ 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। इसके अलावा आलिया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और रणबीर 'एनिमल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।