कहते हैं कि शादी और प्यार एक ऐसा पवित्र बंधन है जिसे करने की कोई उम्र तय नहीं होती। कई बार देखा जाता है कि शादी होने के बाद रिश्ते टूट जाते हैं और लोग अकेलेपन में ही जिंदगी काटने का फैसला लेते हैं। जबकि कई बार प्यार होने के बावजूद भी लोग अपने रिश्तों को अपनाने से कतराते हुए नजर आते हैं। लेकिन कई बार लोग अपनी ढलती हुई उम्र में भी प्यार के रिश्ते को कबूल करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने ढलती उम्र में रचाई शादी।
उम्र महज एक नंबर: समाज की परवाह किए बिना इन सितारों ने की 50 साल के बाद शादी, इस एक्ट्रेस ने तो 60 की उम्र में लिए फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीना गुप्ता
बॉलीवुड की प्रतिभावान और बिंदास अंदाज वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता का जीवन हमेशा से ही चर्चाओं में रहा है। नीना ने 54 साल की उम्र में साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी। हालांकि नीना ने लंबे समय तक वंस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड को डेट किया। उनकी और विवियन की एक बेटी है मसाबा गुप्ता जो काफी प्रसिद्ध हैं।
मिलिंद सोमन
मिलिंद सोमन एक फिल्म अभिनेता एवं सुपर मॉडल है। इनकी शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी क्योकि 53 वर्ष की उम्र में इन्होंनें खुद से 25 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी की थी।
कबीर बेदी
अभिनेता कबीर बेदी अपने जीवन मे तीन शादियां कर चुके है। इनमे तीसरी और आखरी शादी इन्होंनें प्रवीण दुसांझ से की थी। बता दें की प्रवीण और कबीर बेदी की उम्र में पूरे 29 साल का अंतर है।
बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त ने मान्यता दत्त से 2008 में शादी की थी। तब इनकी उम्र 50 साल और मान्यता दत्त 30 साल की थी। 20 साल के फासले के बावजूद इस जोड़ी को आज गोल्डन कपल कहा जाता है।