फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी सरकार के कृषि विधेयक का कंगना रणौत ने किया समर्थन, विरोध करने वालों की CAA से की तुलना

Sun, 20 Sep 2020 05:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 20 Sep 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Bill Kangana Ranaut support farmers Agriculture Bill 2020
पीएम मोदी, कंगना रणौत - फोटो : twitter: @narendramodi/ PTI

कंगना रणौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो हर मुद्दे पर अपनी राय देने के लिए जानी जाती हैं। वह कई मुद्दों पर केंद्र और भाजपा सरकार के फैसलों पर भी अपनी राय रखती रहती हैं। अब कंगना रणौत ने सरकार के कृषि विधेयकों का समर्थन किया है। सरकार के अनुसार यह विधेयक कृषि क्षेत्र के विस्तार और विकास के लिए लाया गया। इसका अभिनेत्री ने समर्थन किया है। 

Agriculture Bill Kangana Ranaut support farmers Agriculture Bill 2020
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना रणौत ट्विटर पर सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर इसके जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। कृषि विधेयकों का समर्थन करते हुए कंगना रणौत ने मोदी सरकार की तारीफ की है। साथ ही इन विधेयकों का विरोध करने वाले विपक्ष की आलोचना की है। कंगना रणौत ने विधेयक का विरोध करने वाले विपक्ष को दुखी लोग बताया है। 

Agriculture Bill Kangana Ranaut support farmers Agriculture Bill 2020
कंगना रनौत - फोटो : PTI

दरअसल दो कृषि विधेयक पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को बधाई दी। पीएम मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री जी कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे गलतफहमी हो उसे समझाया जा सकता है मगर जो सोने की एक्टिंग करे, नासमझने की एक्टिंग करे उसे आपके समझाने से क्या फर्क पड़ेगा? यह वही आतंकी हैं सीएए से एक भी इंसान की नागरिकता नहीं गई मगर इन्होंने खून की नदियां बहा दीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agriculture Bill Kangana Ranaut support farmers Agriculture Bill 2020
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

इसले पहले कंगना रणौत ने शनिवार को कृषि विधेयक का समर्थन करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'वह जो दिन-रात किसानों की दुर्दशा का शोर मचाते थे वही आज देशहित में किसानों के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर बनाने वाले बिल का बहिष्कार कर, सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को रोकना चाहते हैं। इन दुखी लोगों के दुःख शायद कभी खत्म नहीं होंगे।' 
 

विज्ञापन
Agriculture Bill Kangana Ranaut support farmers Agriculture Bill 2020
राज्यसभा में कृषि विधेयक पर चर्चा के दौरान हंगामा हो गया - फोटो : ANI

सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह दोनों ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि राज्यसभा में मानसून सत्र के सातवें दिन रविवार को भारी हंगामे के बीच दो कृषि विधेयकों को पास कर दिया गया। लोकसभा में पहले ही यह दोनों बिल पास हो गए थे। इसमें पहला है कृषक उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक 2020 और दूसरा है कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020

पढ़ें: कंगना ने अनुराग कश्यप को फिर लिया निशाने पर, कहा- 'यहां लड़कियों के साथ होता है सेक्स वर्कर्स की तरह व्यवहार'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed