फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जैकलीन के 'एक दो तीन' पर पहली बार बोले अहमद खान, जानकर सरोज खान को आ सकता है गुस्सा

Sat, 24 Mar 2018 05:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 05:42 AM IST
विज्ञापन
Ahmed Khan shocking reaction on Jacqueline Fernandez Ek Do Teen song from Baaghi 2
Ahmed Khan
जैकलीन को 'एक दो तीन' गाने पर जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। उनके बचाव में बॉलीवुड के दबंग खान से लेकर झक्कास एक्टर अनिल कपूर भी आए लेकिन यह पूरा मामला थमता नजर नहीं आ रहा। अब इस मामले में 'बागी 2' फिल्म के डायरेक्टर और फेमस कोरियोग्राफर अहमद खान का बड़ा बयान सामने आया है। 
Ahmed Khan shocking reaction on Jacqueline Fernandez Ek Do Teen song from Baaghi 2
Ahmed Khan
IANS से बात करते हुए अहमद खान ने इस गाने के रीमेक और फीडबैक पर अपनी राय रखी। अहमद ने कहा - 'मैंने इस गाने को कोरियोग्राफ नहीं किया। इसे गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। मैं किसी के भी काम में दखल नहीं देता। यहां तक कि मैं इस गाने की किसी भी रिहर्सल में नहीं गया। मुझे पता है लोग यह सोच रहे होंगे कि बतौर डायरेक्टर मुझे गाने को हरी झंडी देनी होती है लेकिन यह सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट है।'
Ahmed Khan shocking reaction on Jacqueline Fernandez Ek Do Teen song from Baaghi 2
माधुरी दीक्षित और जैकलीन फर्नांडीस
अहमद खान ने आगे कहा - 'हमेशा इस तरह के एक्सपेरिमेंट का फीडबैक सकारात्मक हो ऐसा मुनासिब नहीं है। हम लोग हर तरह की प्रतिक्रिया झेलने के लिए तैयार हैं। इस गाने का रीमेक करने के पीछे सिर्फ यह मंशा थी कि गाने को दोबारा आज की जनरेशन के हिसाब से बनाया जाए।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ahmed Khan shocking reaction on Jacqueline Fernandez Ek Do Teen song from Baaghi 2
जैकलीन
इसके साथ ही 'बागी 2' के डायरेक्टर ने कहा - 'फिल्म में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में है। जिसे युवा बहुत पसंद करते हैं। हमें लगा कि दर्शक फिल्म देखने जाएंगे तो उन्हें पुराने गाने को भी दोबारा देखने का मौका मिलेगा।' आपको बता दें, 'बागी 2' का यह गाना असल में माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म 'तेजाब' का है। गाने का रीमेक हाल ही में रिलीज हुआ है जिसके बाद जैकलीन यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। 
 
विज्ञापन
Ahmed Khan shocking reaction on Jacqueline Fernandez Ek Do Teen song from Baaghi 2
जैकलीन
यहां तक की 'तेजाब' फिल्म के डायरेक्टर एन चंद्रा इतने खफा हुए कि उन्होंने कानूनी कदम उठाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा उन्होंने 'एक दो तीन' गाने के साथ क्या किया। यह सोच से भी ज्यादा घटिया है। माधुरी दीक्षित का गाना जैकलीन फर्नांडीस, ने किया?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed