बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जोड़े के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। इसी बीच दोनों को एक साथ देखा गया है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक दिवस कार्यक्रम में एक साथ नजर आए हैं। आज शुक्रवार, 15 दिसंबर को कार्यक्रम से कपल की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।
Aishwarya Rai: तलाक की खबरों के बीच साथ दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक, अंबानी स्कूल के कार्यक्रम परिवार संग पहुंचा कपल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:15 PM IST
सार
ऐश्वर्या राय बच्चन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक दिवस कार्यक्रम में अपनी मां बृंदा राय के साथ पहुंचीं। वहीं, अभिषेक बच्चन अपने पिता और अभिनेता अमिताभ बच्चन और भतीजे अगस्त्य नंदा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन