{"_id":"5dd61e358ebc3e54eb2a843e","slug":"aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan-post-photo-of-krishnaraj-rai-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ससुर के जन्मदिवस पर तस्वीर शेयर कर अभिषेक भावुक, बेटी ऐश्वर्या ने लिखी इमोशनल पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ससुर के जन्मदिवस पर तस्वीर शेयर कर अभिषेक भावुक, बेटी ऐश्वर्या ने लिखी इमोशनल पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपनी बेटी आराध्या का 8वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। ऐश्वर्या ने जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। 20 नवंबर को ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय का भी जन्मदिवस था। ऐसे में ऐश ने पिता को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया ।
2 of 5
aishwarya rai
- फोटो : social media
इस पोस्ट में ऐश के अलावा उनकी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या नजर आ रही हैं। इन तीनों के पीछे पिता कृष्णराज की तस्वीर दिख रही है । इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऐश ने लिखा, 'पापा हम आपसे बेहद प्यार करते हैं, दिल से।' वहीं अभिषेक बच्चन ने भी अपने ससुर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है ।
3 of 5
पिता के साथ ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा। हम आपको मिस करते हैं।' इस मौके पर ऐश्वर्या राय अपनी मां और बेटी के साथ एक एनजीओ पहुंचीं । ईवेंट से तीनाें की तस्वीरें वायरल हो रही हैं । यहां वृंदा राय ऑफ व्हाइट साड़ी में दिखीं ।
वहीं ऐश्वर्या पिंक कलर का ब्लेजर पहने नजर आईं । आराध्या जींस-टॉप और पोनी टेल में क्यूट लग रही थीं । बता दें कि अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या के बर्थडे पर जुहू में एक शानदार पार्टी रखी थी । इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां अपने बच्चों को लेकर पहुंची थीं ।
विज्ञापन
5 of 5
aishwarya rai
ऐश्वर्या की फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव थे । अब ऐश की अगली फिल्म मणिरत्नम के साथ है । इस फिल्म का नाम 'Ponniyan Selvan' है । वहीं ऐश पति अभिषेक के साथ अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' में नजर आएंगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।