फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी को लेकर पहली बार अनिल कपूर का खुलासा, शादी के बाद इतनी बदल गईं सोनम

Thu, 21 Nov 2019 12:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Thu, 21 Nov 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
anil kapoor reveals how sonam kapoor change after marriage
Sonam Kapoor, Anil Kapoor - फोटो : amar ujala

अभिनेत्री सोनम कपूर ने करीब एक साल पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की। शादी के सभी आयोजन मुंबई में हुए। फिलहाल सोनम लंदन में रह रही हैं। वो फिल्म और अपने दूसरे प्रोजेक्ट के सिलसिले में मुंबई आती रहती हैं। शादी के बाद सोनम की जिंदगी में क्या बदलाव आया है, उनके पिता अनिल कपूर ने इसका खुलासा किया।

anil kapoor reveals how sonam kapoor change after marriage
Sonam Kapoor, Anand Ahuja - फोटो : social media

बॉम्बेे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जब अनिल कपूर से पूछा गया कि शादी के बाद सोनम कपूर घर पर बहुत कम आती हैं तो अनिल कपूर ने कहा कि 'वह दिवाली बहुत अच्छी थी। हम लंदन में थे और वहां हमने उसके घर पर त्योहार मनाया। दिवाली पर घर पर हमने केवल एक छोटी सी पूजा रखी थी क्योंकि श्रीदेवी ने उसी साल दुनिया को अलविदा कह दिया था।' बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।

anil kapoor reveals how sonam kapoor change after marriage
Anil Kapoor - फोटो : Social Media

अनिल कपूर ने आगे कहा कि 'इस बार, सौभाग्य से, आनंद और सोनम यहां भारत में थे इसलिए हमने एक शानदार पार्टी की। यह सोनम और रिया द्वारा होस्ट किया गया था, इसलिए उनके सभी दोस्त वहां मौजूद थे। मेरी पत्नी (सुनीता कपूर) बहुत अच्छी होस्ट हैं और मुझे लगता है कि सोनम और रिया ने इसे अपनी मां से सीखा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
anil kapoor reveals how sonam kapoor change after marriage
Anil Kapoor, Sunita Kapoor - फोटो : social media

क्या शादी के बाद सोनम कपूर में कोई बदलाव आया है तो अनिल कपूर कहते हैं कि 'ओह, मैं आपको बता दूं, उसने लंदन में खाना बनाना शुरू कर दिया है। मैंने अभी तक उसके किसी भी व्यंजन को खाया नहीं है लेकिन मैंने सुना है कि वह अच्छा खाना बनाती है। आनंद के साथ सबसे अच्छी चीज ये है कि हम दोस्त की तरह हैं।' 

विज्ञापन
anil kapoor reveals how sonam kapoor change after marriage
anil kapoor - फोटो : social media

सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। यह फिल्म इसी साल 20 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में सोनम के साथ अभिनेता दुल्कर सलमान की मुख्य भूमिका थी। बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed