{"_id":"5dd601a28ebc3e54a133fd51","slug":"neha-dhupia-and-angad-bedi-visit-golden-temple-with-daughter-mehr-dhupia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी मेहर के पहले बर्थडे पर स्वर्ण मंदिर पहुंचे अंगद बेदी और नेहा धूपिया, तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी मेहर के पहले बर्थडे पर स्वर्ण मंदिर पहुंचे अंगद बेदी और नेहा धूपिया, तस्वीरें आईं सामने
Thu, 21 Nov 2019 12:18 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
neha angad
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेटी मेहर 1 साल की हो गई है । इस मौके पर नेहा धूपिया और अंगद बेदी बेटी मेहर को लेकर अमृतसर पहुंचे । यहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका । अंगद और नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी मेहर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं ।
neha angad
- फोटो : social media
इन तस्वीरों में नेहा-अंगद हाथ जोड़े हैं । उन्हें देखकर मेहर भी हाथ जोड़ लेती हैं । वहीं दूसरी फोटो में अंगद बेटी को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं । एक और फोटो में दोनों स्वर्ण मंदिर के सामने खड़े होकर पोज देते दिखे । अंगद और नेहा की बेटी के साथ स्वर्ण मंदिर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं ।
angad bedi
- फोटो : social media
मेहर के पहले जन्मदिन पर नेहा ने बेटी के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ' हैप्पी फर्स्ट बर्थडे हमारी छोटी सी परी। मेरा दिल प्यार से भरा हुआ है। मुझे नहीं पता कि मैंने तुम्हें जिंदगी में क्या दिया लेकिन तुमने मुझे मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा गिफ्ट दिया है। मां बनने का गिफ्ट । गुरु 'मेहर' करें।'
Guru ‘Mehr’ Karein ... #satnamwaheguru #darbarsahib #goldentemple 😇 pic.twitter.com/Vpo3zP5CVs
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) November 20, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
angad bedi
- फोटो : social media
स्वर्ण मंदिर की तस्वीरों को शेयर करते हुए भी नेहा ने 'गुरु 'मेहर' करें' लिखा। इस दौरान नेहा पीला सूट पहने नजर आईं। वहीं अंगद चेक शर्ट और जींस में दिखे। बेटी मेहर व्हाइट फ्रॉक में क्यूट लग रही थीं । बता दें कि नेहा ने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से 10 मई 2018 को शादी की थी ।
विज्ञापन
Neha Dhupia and Angad along with baby
- फोटो : instagram
नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं इसीलिए उन्होंने गुपचुप तरीके से गुरुद्वारे में शादी कर ली थी । नेहा हिंदी, पंजाबी, तेलगु और मलयाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के लिए साल 2018 में नेहा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के खिताब से भी नवाजा गया। वहीं अंगद इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रहे हैं ।