हेलन-प्रेमनाथ का जन्मदिन, तानाजी पर मचा बवाल सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआयामी प्रतिभा के मालिक प्रेमनाथ की पहचान बॉलीवुड में एक बेहतरीन अभिनेता के तौर पर होती है। उनके खाते में 250 से भी ज्यादा फिल्में हैं। इनमें 'जॉनी मेरा नाम', 'धर्मात्मा', 'बरसात', 'कालीचरण', 'प्राण जाए पर वचन न जाए', 'बॉबी' और 'लोफर' जैसी फिल्मों में किए गए उनके अभिनय को सदियों तक नहीं भुलाया जा सकेगा। प्रेमनाथ की पकड़ सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं थी। उन्होंने साहित्य का रस पीया तो राजनीति में डंका पीटा। उनका व्यक्तित्व तो ऐसा था कि फिल्मों की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मुधुबाला भी उनके प्यार में दीवानी हो गई थीं। आज प्रेमनाथ का जन्मदिन है।
शादी के लिए मधुबाला ने रखी थी धर्म परिवर्तन की शर्त, मौत के बाद इस एक्टर ने निभाया था दामाद का फर्ज
50वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज बुधवार को गोवा में हो गया। इस कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, बाबुल सुप्रियो, मनोज तिवारी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, प्रियदर्शन और प्रसून जोशी जैसी दिग्गज हस्तियां पहुंचीं।
क्यों एक-दूसरे की सलाह नहीं मानते अमिताभ और रजनीकांत, बिग बी ने बताया कैसे हैं थलाइवा से रिश्ते
टीवी की संस्कारी बहू से केंद्रीय मंत्री बनने का सफर तय कर चुकीं स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें शेयर करती हैं। स्मृति ने एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टीवी जगत में कदम रखा था। सालों बाद भी स्मृति और एकता की दोस्ती बरकरार है। इस बार स्मृति अपने एक मजेदार पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। स्मृति के एक ट्वीट के जवाब में एकता ने उन्हें तुरंत री ट्वीट करके नौकरी का ऑफर दे दिया।
बिल गेट्स की तस्वीर के साथ स्मृति इरानी ने किया ऐसा ट्वीट, तुरंत मिला जॉब का ऑफर
मंगलवार को अजय देवगन की 100वीं फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर का ट्रेलर रिलीज हो गया। इसमें अजय देवगन का दमदार अंदाज दिख रहा है। ट्रेलर को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। एनसीपी नेता जितेन्द्र आव्हाड ने फिल्म के मेकर्स को धमकी दी है। साथ ही संभाजी ब्रिगेड ने छत्रपति शिवाजी महाराज की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
तानाजी का ट्रेलर रिलीज होते ही अजय देवगन की फिल्म पर मचा बवाल, इस नेता ने दे डाली धमकी