{"_id":"5dd5fec78ebc3e5508009992","slug":"taapsee-pannu-takes-anil-kapoor-son-harsh-varrdhan-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर्षवर्धन पर तापसी का तंज, बोलीं- 'अनिल कपूर का बेटा होने की वजह से मिली दूसरी फिल्म'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हर्षवर्धन पर तापसी का तंज, बोलीं- 'अनिल कपूर का बेटा होने की वजह से मिली दूसरी फिल्म'
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अलग तरीके की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। तापसी उन अभनेत्रियों में से हैं जो खुलकर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में तापसी नेहा धूपिया के चैट सो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंचीं जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बयान दिए।
2 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शो में नेहा धूपिया तापसी पन्नू से पूछती हैं कि 'बॉलीवुड में ऐसे कौन से कलाकार हैं जिनके माता-पिता अगर इंडस्ट्री से नहीं होते तो वो आज इंडस्ट्री से बाहर होते?' इस सवाल के जवाब में तापसी ने अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का नाम लिया।
3 of 5
हर्षवर्धन कपूर
- फोटो : social media
तापसी ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हर्षवर्धन कपूर... क्योंकि मैंने उनका जितना भी काम देखा है मुझे लगता है कि पहली फ्लॉप फिल्म के बाद दूसरी फिल्म मिलना उनके लिए मुश्किल होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हर्षवर्धन कपूर
- फोटो : social media
हर्षवर्धन ने साल 2016 में फिल्म 'मिर्जया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह साल 2018 में फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में नजर आए लेकिन हर्षवर्धन की ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।
विज्ञापन
5 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तापसी पन्नू की फिल्म की बात करें तो वो हाल ही में रिलीज हुई 'सांड की आंख' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनकेर की मुख्य भूमिका थी। यह फिल्म दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। इसे तुषार हीरानंदानी ने निर्देशित किया है जबकि अनुराग कश्यप, रिलायंस इंटरटेनमेंट और निधि परमार फिल्म के निर्माता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।