{"_id":"5dd5cea08ebc3e54e1004dd5","slug":"prem-nath-birthday-special-his-affair-with-madhubala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए मधुबाला ने रखी थी धर्म परिवर्तन की शर्त, इस एक्टर ने निभाया था दामाद का फर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के लिए मधुबाला ने रखी थी धर्म परिवर्तन की शर्त, इस एक्टर ने निभाया था दामाद का फर्ज
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Prem Nath
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहुआयामी प्रतिभा के मालिक प्रेमनाथ की पहचान बॉलीवुड में एक बेहतरीन अभिनेता के तौर पर होती है। उनके खाते में 250 से भी ज्यादा फिल्में हैं। इनमें 'जॉनी मेरा नाम', 'धर्मात्मा', 'बरसात', 'कालीचरण', 'प्राण जाए पर वचन न जाए', 'बॉबी' और 'लोफर' जैसी फिल्मों में किए गए उनके अभिनय को सदियों तक नहीं भुलाया जा सकेगा। प्रेमनाथ की पकड़ सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं थी। उन्होंने साहित्य का रस पीया तो राजनीति में डंका पीटा। उनका व्यक्तित्व तो ऐसा था कि फिल्मों की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मुधुबाला भी उनके प्यार में दीवानी हो गई थीं। आज प्रेमनाथ का जन्मदिन है।
2 of 5
Prem Nath
प्रेमनाथ का जन्म 21 नवंबर 1926 को पेशावर में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार मध्यप्रदेश के जबलपुर में आकर रहने लगा था। प्रेमनाथ ने वकालत पढ़ी लेकिन उन्हें संगीत और अभिनय से लगाव था। अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रेमनाथ ने पचास के दशक में मुंबई का रुख किया और यहां पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर में काम करने लगे। साल 1948 में वो पहली बार फिल्म 'अजित' में नजर आए। लेकिन उन्हें पहचान मिली राजकपूर की फिल्म 'आग' से। प्रेमनाथ रिश्ते में राजकपूर के साले लगते थे।
3 of 5
Prem Nath
- फोटो : Social Media
शम्मी कपूर से दूरी के बाद मधुबाला अकेली पड़ गई थीं। तब उनकी जिंदगी में प्रेमनाथ आए और दोनों ने बादल, आराम और साकी जैसी फिल्मों में साथा काम किया था। प्रेमनाथ और मधुबाला की नजदीकियां बढ़ गई थीं। प्रेमनाथ और मधुबाला एक दूसरे को इतना चाहने लगे थे कि शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Prem Nath
- फोटो : Social Media
टाइम्स नाउ के मुताबिक, मधुबाला मुस्लिम थीं और पठान परिवार से थीं। शादी को लेकर प्रेमनाथ के सामने धर्म परिवर्तन कर शर्त रखी गई जिससे उन्होंने साफ इनकार कर दिया। मधुबाला ने भी झुकने से मना कर दिया और यह रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
5 of 5
Prem Nath
- फोटो : Social Media
इस रिश्ते के टूटने के बाद प्रेमनाथ के दिल में मधुबाला के लिए प्यार कम नहीं हुआ। मधुबाला के निधन के बाद प्रेमनाथ ने उनके परिवार की मदद की थी। फिल्मफेयर मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में प्रेमनाथ के बेटे मॉन्टी प्रेमनाथ ने बताया- जब मेरे पिता को पता चला कि मधुबाला के पिता अताउल्लाह खान की तबीयत सही नहीं है। तो वो उनसे मिलने गए और उनके तकिये की नीचे एक लाख रुपए रख दिए। बाद में प्रेमनाथ ने बताया कि यदि मेरी शादी मधुबाला से होती तो वह मेरे ससुर होते। ऐसे में मैंने दामाद होने का फर्ज निभाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।