किसी लेखक की प्रेम कहानी बिलकुल उनके शब्दों की तरह उलझी होती है। इसमें मिलन, विरह, उतार-चढ़ाव, बगावत और रोमांस सब कुछ होता है। और जब ये कहानी किसी फिल्म लेखक की हो तो इसमें मसाला थोड़ा ज्यादा ही होता है। सलीम खान की कहानी भी कुछ ऐसी है। उन्होंने बतौर एक्टर 'तीसरी मंजिल' और 'सरहदी लुटेरा', 1967 में 'दीवाना' और 1977 में 'वफादार' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हे असली पहचान पटकथा लेखक के तौर पर मिली। एक्टर बनने की चाह में जब सलीम खान मुंबई आए तो उन्हें 400 रुपये प्रतिमाह काम पर रखा गया। सलीम खान ने 2 शादियां कीं। आज उनकी दूसरी पत्नी हेलन का जन्मदिन है।
हेलन से शादी के खिलाफ था सलीम का पूरा परिवार, 39 साल बाद ऐसा है सलमान का मां से रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
सलीम खान को 1964 में सुशीला चरक से प्यार हो गया। सलीम खान ने सुशीला से शादी कर ली। शादी के बाद सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा से उन्हें तीन बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान हैं और एक बेटी अलवीरा है।
जल्द ही इस प्यार में किसी और एंट्री हो गई। साल 1962 में फिल्म 'काबिल खान' के दौरान सलीम खान की मुलाकात हेलन से हुई। हेलन इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें देखते ही सलीम खान दिल दे बैठे। उस वक्त सलीम पहले से ही शादीशुदा थे। फिल्मों में काम नहीं मिलने से हेलन इतनी परेशान रहनी लगी थी कि वो आत्महत्या करने की सोचने लगी, लेकिन उस वक्त उनके जीवन में दोस्त के रूप में प्यार बनकर आए सलीम खान।
सलीन खान ने हेलने को संभाला और शादीशुदा होते हुए भी हेलन को अपना जीवनसाथी बना लिया। तमाम ऐतराज के बावजूद दोनों ने 1980 में शादी कर ली। हेलन की भी ये दूसरी शादी थी। 1957 में हेलन ने अपने से 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी की थी लेकिन ये 16 साल की शादी हेलन के 35वें बर्थडे के दिन टूट गई।
सलीम खान और हेलन की शादी के बाद खान परिवार में खूब मनमुटाव हुए। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान और सलमान खान सहित तीनों भाई हेलन के बिल्कुल खिलाफ थे। सलमान खान, अरबाज और सोहेल तो हेलन से बात तक नहीं करते थे। लेकिन वक्त के साथ हर घाव भरता गया और सलमान और उनका परिवार हेलन के करीब आ गए। आज सलीम खान के सभी बच्चे हेलन को मां का दर्जा देते हैं और वही सम्मान देते हैं जो वो अपनी सगी मां सलमा को देते हैं। आज लोगों को ये अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है कि सलमान की असली मां सलमा हैं या हेलन।
35वें जन्मदिन पर टूट गई थी हेलन की पहली शादी, ऐसे सलीम खान के आई थीं करीब