फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तानाजी का ट्रेलर रिलीज होते ही अजय देवगन की फिल्म पर बवाल, इस नेता ने दी धमकी

Thu, 21 Nov 2019 12:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 21 Nov 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
NCP MLA Jitendra Awhad and Sambhaji Brigade threatens makers of Tanhaji ajay devgn
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

मंगलवार को अजय देवगन की 100वीं फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर का ट्रेलर रिलीज हो गया। इसमें अजय देवगन का दमदार अंदाज दिख रहा है। ट्रेलर को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। एनसीपी नेता जितेन्द्र आव्हाड ने फिल्म के मेकर्स को धमकी दी है। साथ ही संभाजी ब्रिगेड ने छत्रपति शिवाजी महाराज की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

NCP MLA Jitendra Awhad and Sambhaji Brigade threatens makers of Tanhaji ajay devgn
तानाजी - फोटो : तानाजी, फिल्म

मुंब्रा-कालवा से एनसीपी के विधायक डॉ. जितेन्द्र आव्हाड ने तानाजी के डायरेक्टर का जिक्र करते हुए मराठी में एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने फिल्म में तानाजी से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़खानी की बात कही है।

NCP MLA Jitendra Awhad and Sambhaji Brigade threatens makers of Tanhaji ajay devgn
Jitendra Awhad - फोटो : Social Media

डॉ. जितेन्द्र ने लिखा है, 'ओम राउत, तुम्हारी फिल्म तानाजी का ट्रेलर देखा। उसमें तुमने कई ऐसे प्रसंग डाले हैं जो इतिहास में हैं ही नहीं। उनमें जल्द से जल्द बदलाव करें या फिर मुझे अपने तरीके से मामला देखना पड़ेगा। अगर इसे धमकी समझ रहे हो तो चलेगा।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
NCP MLA Jitendra Awhad and Sambhaji Brigade threatens makers of Tanhaji ajay devgn
काजोल के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं फिल्म पर साम्भाजी ब्रिगेड ने भी सवाल उठाए हैं। संस्था ने काजोल के कुछ डायलॉग पर सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म में शिवाजी महाराज की तरफ लकड़ी की छड़ी उछालने पर आपत्ति जताई है। ब्रिगेड ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि फिल्म में भगवा झंडे पर ओम का चिह्न दिखाकर जानबूझकर शिवाजी की धर्मनिरपेक्ष छवि को खत्म करने की कोशिश की गई है।

 

विज्ञापन
NCP MLA Jitendra Awhad and Sambhaji Brigade threatens makers of Tanhaji ajay devgn
Tanaji the Unsung Warrior Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai

गौरतलब है कि तानाजी मालुसरे मराठा सेना के वीर सेनापति रहे और अपने बेटे की शादी के ऐन दिन छत्रपति शिवाजी के बुलावे पर युद्ध करने चले गए थे। तानाजी मालुसरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई युद्ध लड़े थे। फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान, शरद केलकर और काजोल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है वहीं इसे अजय देवगन फिल्म्स और टी सीरीज मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। 

फेक वीडियो के झांसे में फंसे अमिताभ बच्चन? ऐसे कर दी तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed