{"_id":"5dd58bc58ebc3e5496154f1d","slug":"amitabh-bachchan-spoke-about-his-friendship-with-rajinikanth-in-iffi-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों एक-दूसरे की सलाह नहीं मानते अमिताभ-रजनीकांत, बिगबी ने बताया कैसे हैं थलाइवा से रिश्ते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों एक-दूसरे की सलाह नहीं मानते अमिताभ-रजनीकांत, बिगबी ने बताया कैसे हैं थलाइवा से रिश्ते
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
50वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज बुधवार को गोवा में हो गया। इस कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, बाबुल सुप्रियो, मनोज तिवारी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, प्रियदर्शन और प्रसून जोशी जैसी दिग्गज हस्तियां पहुंचीं।
2 of 5
इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
इस खास मौके पर रजनीकांत को बॉलीवुड, तमिल और तेलुगू में अहम योगदान के लिए आइकॉन ऑफ गोल्डन जुबली अवॉर्ड से नवाजा गया। ये पुरस्कार उन्हें अमिताभ बच्चन ने दिया। वहीं थलाइवा ने अमिताभ को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया।
3 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने कहा, 'सभी गणमान्य लोगों, देवियों और सज्जनों आपके इस सम्मान और अवॉर्ड के लिए धन्यवाद। माता-पिता का आशीर्वाद रहा है, इस सफर में कई निर्देशकों, लेखकों और निर्माताओं, संगीतकारों का योगदान रहा है, जिसकी वजह से आज मैं यहां खड़ा हूं, लेकिन सबसे ज्यादा आभार जनता का है। जनता का यह ऋण कभी नहीं उतार पाऊंगा, शायद मैं उतारना भी नहीं चाहता। भारत सरकार और गोवा सरकार का धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, 'रजनीकांतजी को मैं अपने परिवार का सदस्य समझता हूं। यह अलग बात है कि हम एक-दूसरे को सलाह देते रहते हैं, भले हम सलाह मानें या न मानें। रजनीकांत बेहद नम्र व्यक्तित्व के धनी हैं, अतुल्य व्यक्तित्व, जो हमेशा प्रेरित करते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
IFFI 2019
- फोटो : Social Media
हर साल की तरह इस साल भी ये फेस्टिवल 9 दिन तक चलेगा। वहीं इसके साथ ही इस बार इस फिल्म फेस्टिवल में 76 देशों की 200 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। a
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।