{"_id":"5b5425404f1c1b51748b665e","slug":"aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan-reunite-for-anurag-kashyap-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक और ऐश्वर्या की फिर से होगी वापसी, 8 साल बाद इस फिल्म में एक साथ आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक और ऐश्वर्या की फिर से होगी वापसी, 8 साल बाद इस फिल्म में एक साथ आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से चर्चा थी कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन स्क्रीन शेयर करेंगे हालांकि कई वजहों से ऐसा नहीं हो पा रहा था लेकिन जानकारी के मुताबिक 8 साल बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन वापसी करने वाले हैं। बता दें कि आखिरी बार दोनों साथ में 2010 में आई मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' में नजर आए थे।
2 of 5
अनुराग कश्यप की इस फिल्म का नाम 'गुलाब जामुन' होगा। यह उनके प्रोडक्शन की फिल्म होगी जबकि सर्वेश मेवारा इसे डायरेक्ट करेंगे। बीच में ऐसी भी चर्चा थी कि अभिषेक-ऐश्वर्या ने इस प्रोजेक्ट को मना कर दिया है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है।
3 of 5
फैंटम फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा। इससे पहले अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में 'कुछ ना कहो', 'गुरु' और 'रावण' की थी। लंबे समय से दोनों के फैंस एक दूसरे को साथ में परदे पर देखना चाहते थे अब जाकर ऐसा हकीकत में होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक बच्चन फिलहाल अनुराग कश्यप की ही फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ विक्की कौशल और तापसी पन्नू होंगे। यह फिल्म बड़े परदे पर इसी साल 21 सितंबर को रिलीज होगी। अभिषेक लंबे समय बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनुराग कश्यप इन दिनों नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' को लेकर काफी चर्चा में हैं। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और राधिका आप्टे मुख्य कलाकार हैं। विक्रम चंद्रा के उपन्यास 'सेक्रेड गेम्स' पर आधारित वेब सीरीज में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के साथ-साथ बोफोर्स घोटाला और शाहबानो मामले का उल्लेख किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।