फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pulwama: ऐश्वर्या राय ने कैंडल जला किया शहीदों को नमन, वरुण ने कहा 'बदला लो अब'

Sat, 16 Feb 2019 09:10 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 16 Feb 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai and varun dhawan salute marytr in pulwama attack
bollywood

पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के 40 जवानों से देश के हर व्यक्ति में बदले की भावना ज्वलंत हो रही है। हरेक सरकार से आतंकियो को करारा जवाब देने की मांग कर रहा है। इधर फिल्मी स्टार्स का भी खून खौल रहा है। कई दिग्गज फिल्म हस्तियों के बाद अब इस कड़ी में वरुण धवन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने भी अपना गुस्सा व्यक्त किया है। 

aishwarya rai and varun dhawan salute marytr in pulwama attack
bollywood

आलम ये हो गया है की देशभर में मौका कोई भी हो हर तरफ शहीद हुए हमारे बहादुर जवानों की शहादत को सलाम किया जा रहा है। ऐसे में ऐश्वर्या राय ने भी शहीदों को कैंडल जलाकर गमगीन आंखों से श्रद्धांजलि दी। बता दें कि ऐश्वर्या इंदौर के एक कॉलेज में पहुंची थी जहां कैंडिल जलाकर पुलवामा के शहीदों को नमन किया गया है। 

aishwarya rai and varun dhawan salute marytr in pulwama attack
sara alii khan with amrita singh - फोटो : social media

इधर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान मुंबई में एक इंवेट में शिरकत करने पहुंची थीं । इस दौरान सारा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलवामा में हुए हमले की कड़ी निंदा की। सारा ने कहा था कि यह बहुत ही दुखदाई है और इससे डर भी लगता है और गुस्सा भी आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai and varun dhawan salute marytr in pulwama attack
Varun Dhawan
वहीं, अभिनेता वरुण के शब्दों में आतंकियों से बदले की भावना साफ झलक रही थी। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हमले में शहीद हुए जवानों की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अब सरकार को बिल्कुल भी चुप नहीं बैठना चाहिए और हमारे बहादुर जवानों का बलिदान बिल्कुल व्यर्थ जाना चाहिए। कब तक हमारे जवान ये सब सहेंगे।
विज्ञापन
aishwarya rai and varun dhawan salute marytr in pulwama attack
bollywood

उरी... के डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा ' यह बहुत ही दुखद है, मुझे नहीं पता कि उरी के बाद यह और भी ज्यादा निजी क्यों लगता है, बता दूं कि इस हमले में मैंने अपने भाईयों को खोया है, सरकार को भी चाहिए की अब सोचने का नहीं बल्कि करने का वक्त आ गया है, भारत को पाकिस्तान पर दबाव बनाना ही होगा, क्योंकि अब शांति लायक कुछ बचा नहीं है, 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed