फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमले पर भड़का सारा अली खान का गुस्सा, जान्हवी कपूर ने भी तोड़ी चुप्पी

Sat, 16 Feb 2019 06:39 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 16 Feb 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan and janhvi kapoor react on pulwama attack
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

पुलवामा हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। लोग इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कंगना रनौत, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन समेत की कई बॉलीवुड स्टार्स हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि देकर अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। इस घटना से स्टार किड्स भी आहत हैं और उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की है।

sara ali khan and janhvi kapoor react on pulwama attack
sara ali khan - फोटो : news18

हाल ही में सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान मुंबई में एक इंवेट में शिरकत करने पहुंचीं । इस दौरान सारा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलवामा में हुए हमले की कड़ी निंदा की। सारा ने कहा कि यह बहुत ही दुखदाई है और इससे डर भी लगता है और गुस्सा भी आता है। 

sara ali khan and janhvi kapoor react on pulwama attack
Janhvi Kapoor - फोटो : twitter
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी इस घटना से दुखी हैं। जाह्नवी ने इस हादसे के बाद कहा, 'पुलवामा आतंकी हमले के शहीद और बहादुर जवानों के परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं। यह एक अमानवीय, कायराना, क्रूर और अन्याय से भरा कृत्य है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan and janhvi kapoor react on pulwama attack
Amitabh Bachchan,taapsee pannu - फोटो : social media

इस घटना के बाद अमिताभ बच्चन ने हर शहीद के परिवार को 5 लाख रुपये देने का फैसला किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने कार्यालय को पुलवामा के सभी शहीदों के घरवालों के पते इकट्ठा करने को कहा है ताकि वह हर परिवार को अपनी तरफ से आर्थिक मदद भेज सकें। 

विज्ञापन
sara ali khan and janhvi kapoor react on pulwama attack
pulwama attack

बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में उस वक्त गुरुवार को हमला हुआ, जब सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद  ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती बताया। हमले को अंजाम देने वाला 21 साल का आदिल अहमद डार कश्मीर का ही रहनेवाला था। विस्फोट में आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed