फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमला: पाक की तरफदारी कर बुरे फंसे सिद्धू, 'कपिल शर्मा शो' से हुए बाहर अब अर्चना ठोकेंगी ताली

Sat, 16 Feb 2019 06:23 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 16 Feb 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
navjot singh sidhu is expelled from kapil sharma show now archana puran singh will be seen
bollywood

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पुलवामा अटैक पर पाकिस्तान की तरफदारी कर चौतरफा फंस गए हैं। एक तरफ पूरा देश उनके खिलाफ है तो वहीं अब उन्हें कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से भी निकाल दिया गया है। ऐसे में सिद्धू की जगह अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को शो की कमान दी गई है। गौरतलब है कि जब सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण में पहुंचे थे तो उन्हें तब भी देशभर में आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

navjot singh sidhu is expelled from kapil sharma show now archana puran singh will be seen
अर्चना पूरन सिंह

बता दें कि इससे पहले साल 2017 में अर्चना ने सिद्धू की तबीयत खराब होने के चलते शो संभाला था। लेकिन सिद्धू को यह बात बहुत बुरी लगी थी और उन्होंने कपिल शर्मा को इसके लिए खूब लताड़ भी लगाई थी। जैसे-तैसे कपिल ने सिद्धू को समझाया था। बता दें कि अर्चना और कपिल का कॉमेडी की दुनिया में पहले से गहरा नाता है। दोनों को कई बार लॉफ्टर चैलेंज में भी देखा गया।

navjot singh sidhu is expelled from kapil sharma show now archana puran singh will be seen
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI

खबर है कि देशवासियों की रूह कंपा देने वाले इस कायर हमले पर सिद्धू का शर्मनाक बयान आया था उन्होंने पाकिस्तान की तरफदारी करते हुए कहा था 'चंद बुरे लोगों की वजह से पूरे देश को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, यह हमला वाकई में कायरता का सबूत है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और ऐसी कोई भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो दोषी है उसे सजा मिलनी ही चाहिए।' देशवासियों का गुस्सा पहले ही सातवें आसमान पर था और सिद्धू के इस तरफदारी बयान ने आग में घी डालने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
navjot singh sidhu is expelled from kapil sharma show now archana puran singh will be seen
The Kapil Sharma Show

सिद्धू के बयान पर लोगों ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को सोशल मीडिया पर घेरना शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि अगर कपिल ने शो से सिद्धू को नहीं निकाला तो वह सोनी चैनल हटवा लेंगे, या फिर शो ही नहीं देखेंगे। सिद्धू के इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। यूजर्स खुलेतौर पर कपिल को चेतावनी और धमकी देने में लगे हुए हैं कि अगर शो चलाना है तो सिद्धू को निकालो। 

We all must boycott Kapil Sharma  show as long as Sidhu is there.

— Rajendra Saluja (@RajendraSaluja) February 15, 2019

 

#TheKapilSharmaShow @TheShilpaShetty @GeetaKapur #AnuragBasu @KapilSharmaK9 pic.twitter.com/4dc7EVWzS8

— The Kapil Sharma Show (@KapilFans_) February 10, 2019

 

Kickout @sherryontopp from sony tv. I urge all of you to unsubscribe @SonyTV unless navjot singh sidhu kickout from kapil sharma show. https://t.co/nz9D6wSCab

— Shekhar (@Shekhar55406114) February 15, 2019

 

@KapilSharmaK9 Sack @sherryontopp from your show. Otherwise we will boycott #TheKapilSharmaShow It's enough. I request everyone to start campaign against Siddhu and against The Kapil Sharma Show. @SonyTV

— Bon Vivant® (@TheLostMystic) February 15, 2019

 

@KapilSharmaK9 Sack @sherryontopp from your show. Otherwise we will boycott #TheKapilSharmaShow It's enough. I request everyone to start campaign against Siddhu and against The Kapil Sharma Show. @SonyTV

— Bon Vivant® (@TheLostMystic) February 15, 2019


 

विज्ञापन
navjot singh sidhu is expelled from kapil sharma show now archana puran singh will be seen
Sonu Nigam

इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर पार्श्व गायक सोनू निगम ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने एक वीडियो के जरिए लेफ्टिस्ट पर करारा तंज कसा था। इधर फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की अभिनेत्री कीर्ति कुलहारी ने भी एक वीडियो जारी करते हुए दुख व्यक्त किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed