फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उरी... के डायरेक्टर का फूटा गुस्सा, बोले- 'अब सरकार को दुश्मन पर बनाना ही होगा दबाव'

Sat, 16 Feb 2019 05:46 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 16 Feb 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
uri the surgical strike director angry over pulwama suicide attack
bollywood

पुलवामा आत्मघाती हमले से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। हर फिल्मी स्टार ट्वीट कर इस कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा कर रहा है। अनुपम खेर से लेकर अक्षय कुमार तक ने इस हमले के हमलावार पर करारा तंज कसा है। ऐसे में फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशक भी इस हमले से चूर-चूर हो गए हैं।

uri the surgical strike director angry over pulwama suicide attack
vicky kaushal - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा ' यह बहुत ही दुखद है, मुझे नहीं पता कि उरी के बाद यह और भी ज्यादा निजी क्यों लगता है, बता दूं कि इस हमले में मैंने अपने भाईयों को खोया है, सरकार को भी चाहिए की अब सोचने का नहीं बल्कि करने का वक्त आ गया है, भारत को पाकिस्तान पर दबाव बनाना ही होगा, क्योंकि अब शांति लायक कुछ बचा नहीं है, 

uri the surgical strike director angry over pulwama suicide attack
vicky kaushal - फोटो : अमर उजाला

वही, फिल्म उरी.. के एक्टर विक्की कौशल ने भी ट्वीट कर लिखा था, इस हमले से दुखी ही नहीं बल्कि सदमे में भी हूं, हमारे शहीद हुए जवानों की शहादत से दिल भर आता है, घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'


विज्ञापन
विज्ञापन
uri the surgical strike director angry over pulwama suicide attack
Manikarnika - फोटो : youtube

वहीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की सक्सेस पार्टी कैंसिल कर दी है। दरअसल, मणिकर्णिका के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की खुशी में कंगना ने एक सक्सेस पार्टी रखी थी, लेकिन इस हमले के बाद उन्होंने पार्टी कैंसिल कर दी है।

विज्ञापन
uri the surgical strike director angry over pulwama suicide attack
मणिकर्णिका - फोटो : मणिकर्णिका

इससे पहले कंगना ने इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था- 'पाकिस्तान ने यह कायरतापूर्ण हमला कर बहुत बड़ी गलती की है, उसने न सिर्फ हमारे देश की सुरक्षा को तोड़ा है बल्कि हमारी मान-मर्यादा पर भी चोट पहुंचाई है। साथ ही शांति के मापदंडो का अपमान किया है, अब एक निर्णायक कदम की जरूरत है, ऐसे में जो अहिंसा और शांति की बात करे उसे चांटा मारना चाहिए, सभी के मुंह को काला किया जाना चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed