{"_id":"5e4799af8ebc3ee5bb2d9ca7","slug":"aishwarya-rai-and-vikram-comes-together-for-filmmaker-mani-ratnam-fictional-historical-drama","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या और मणिरत्नम की फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा, पहली बार परदे पर दिखेगा विश्वसुंदरी का ये रूप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या और मणिरत्नम की फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा, पहली बार परदे पर दिखेगा विश्वसुंदरी का ये रूप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक मणि रत्नम अब कल्कि कृष्णमूर्ति के काल्पनिक ऐतिहासिक उपन्यास पोन्नियिन सेल्वन पर फिल्म बनाकर अपनी दिली ख्वाहिश पूरी करने जा रहे हैं। इस उपन्यास का फिल्मी रूपांतरण करने की इच्छा उन्होंने आज से 26 साल पहले जताई थी, लेकिन बनाने की अनुमति और आर्थिक मदद न मिलने की वजह से यह परियोजना अधर में ही लटकी रही।
2 of 4
सोभिता धुलिपाला
- फोटो : ट्विटर
पिछले साल के अंतिम महीने दिसंबर में ही खबर आई थी कि उपन्यास के नाम से ही बनने इस फिल्म की शूटिंग शुरू गई है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, कार्थी, तृषा कृष्णन और जयम रवि जैसे हिंदी और दक्षिण सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों की टोली काम कर रही है। हाल ही में इन बड़े नामों के बीच एक और नया और हुनरमंद नाम सोभिता धुलिपाला जुड़ गया है, जो एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नर्तकी हैं। सोभिता को फिल्म में एक राजकुमारी के किरदार के लिए चुना गया है, जिसे कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम में महारत हासिल है।
3 of 4
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : instagram
फिल्म 10वीं और 11वीं शताब्दी के दौरान चोल वंश के राजाओं में से एक अरुलमोझीवर्मन की कहानी बताती है, जिसमें ऐश्वर्या फिल्म की खलनायिका नंदिनी की भूमिका निभा रही हैं, जो सत्ता की भूखी है। वह अपने पति पेरिया पझुवेत्तारियार के हेरफेर के माध्यम से चोलों के पतन की साजिश रचती है। फिल्म के करीबी एक सूत्र ने बताया, 'फिल्म में ऐश्वर्या राय ज्यादातर सीन अभिनेता विक्रम के साथ हैं, जोकि इस फिल्म में राजकुमार आदित्य करिकलन की भूमिका निभा रहे हैं। मणि रत्नम के निर्देशन में ही वर्ष 2010 में बनी हिंदी फिल्म 'रावण' में विक्रम और ऐश्वर्या साथ मिलकर काम कर चुके हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
maniratnam
- फोटो : social media
फिल्म के पहले दौर की शूटिंग थाइलैंड में जनवरी के महीने में पूरी हो चुकी है। बचे भाग का फिल्मांकन अब पूरे भारत की अलग अलग और वास्तविक जगहों पर होगा। सूत्रों के अनुसार, 'फिल्म को 'बाहुबली' की तरह दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला भाग 2021 में रिलीज होगा। दृश्यों की प्रभावशाली बनाने के लिए वीएफएक्स तकनीकी का भरपूर प्रयोग किया जा रहा है, और कहानी के दौर में प्रमाणिकता लाने के लिए कलाकार अपने चाल चलन और वेशभूषा का पूरा ध्यान रख रहे हैं।' यह फिल्म भारत की सभी प्रमुख भाषाओं में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।