फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या को देख माहिरा ने भी करवाया लाल ड्रेस में फोटोशूट, फैंस ने पूछ लिया यह सवाल

Thu, 15 Mar 2018 05:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Mahira Khan gave photo shoot in same dress
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। ऐश्वर्या जहां बॉलीवुड की बेहतरीन हीरोइनों में से एक हैं वहीं माहिरा भी पाकिस्तान की सबसे महंगी हीरोइन हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से इन दिनों स्टार के फैंस सोशल मीडिया पर काफी बहस कर रहे हैं। 
Aishwarya Rai Bachchan and Mahira Khan gave photo shoot in same dress
दरअसल हाल ही में ऐश्वर्या राय ने फैशन मैगजीन 'फेमिना' के लिए फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट में उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने ऐश्वर्या जैसी ड्रेस में फोटोशूट करवाया है। 
Aishwarya Rai Bachchan and Mahira Khan gave photo shoot in same dress
हालांकि यह दोनों ही हीरोइन इस रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन इन एक्ट्रेस के फैंस के बीच इस बात की बहस शुरू हो गई है कि इन दोनों में से कौन ज्यादा खूबसूरत दिख रही है। यहां तक कि यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Mahira Khan gave photo shoot in same dress
माहिरा ने रेड ड्रेस में फोटो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जहां उनके फैंस उनकी इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। पता हो कि माहिरा खान ने शाहरुख खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रईस' में शाहरुख की प्रेमिका का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। 
 

 

🐞 📸 by @shakeelbinafzal

A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan) on

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Mahira Khan gave photo shoot in same dress
वहीं 'ए दिल है मुश्किल' से बॉलीवुड में कमबैक कर चुकी ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed