फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: इस फिल्म के दौरान अभिषेक के करीब आ गई थीं ऐश्वर्या, फिर यूं बनीं बच्चन परिवार की बहू

Mon, 01 Nov 2021 08:58 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 01 Nov 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya rai bachchan birthday actress fell in love with abhishek during umrao jan shooting know their love story
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। मिस वर्ल्ड से लेकर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री का सफर ऐश्वर्या ने कड़ी मेहनत से हासिल किया है। आज 1 नवंबर को ऐश्वर्या अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या पचास के करीब पहुंच रही हैं लेकिन आज भी वह बेहद खूबसूरत और फिट नजर आती हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनके पीछे दुनिया दीवानी हैं। उन्हें पाने की ख्वाहिश हर कोई रखता था लेकिन उन्होंने अभिषेक बच्चन को अपना दिल दिया। अभिषेक और ऐश्वर्या को बॉलीवुड की शानदार जोड़ी कहते हैं। उनकी प्रेम कहानी बहुत ही खूबसूरत है और लोगों को कपल गोल भी देती है।



बेहद दिलचस्प है ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रेम कहानी

ऐश्वर्या और अभिषेक इंडस्ट्री में काफी सालों से काम कर रहे थे लेकिन उनके बीच प्रेम कहानी कुछ समय के बाद से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों की जोड़ी ऐसी जमी की ऐश्वर्या बच्चन खानदान की बहू बन गईं। बहुत से लोग आज भी यह जानना चाहते हैं कि कैसे अभिषेक और ऐश्वर्या के दिल मिले और यह खूबसूरत जोड़ी बनी।

Aishwarya rai bachchan birthday actress fell in love with abhishek during umrao jan shooting know their love story
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी पर भी किसी का खास ध्यान नहीं गया था। वहीं उन दिनों ऐश्वर्या का नाम सलमान खान से जोड़ा जा रहा था और उनके अफेयर की काफी चर्चा थी।

Aishwarya rai bachchan birthday actress fell in love with abhishek during umrao jan shooting know their love story
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : ट्विटर

हालांकि बाद में बेहद खराब लड़ाई के साथ ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता खत्म हुआ। इसके बाद ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय से जुड़ा लेकिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने सलमान का नाम लेकर फिर विवाद खड़ा कर दिया। ऐश्वर्या इन सबसे दूर रहना चाहती थीं ऐसे में उन्होंने विवेक को अपना दोस्त बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya rai bachchan birthday actress fell in love with abhishek during umrao jan shooting know their love story
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram

इसके बाद किस्मत से अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात हुई फिल्म 'उमराव जान' के सेट पर। साल 2006 में आई यह फिल्म खास सफल नहीं हो पाई लेकिन इस फिल्म से अभिषेक और ऐश्वर्या के प्यार की शुरुआत होने लगी थी। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि अभिषेक बच्चन ने बेहद रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज किया था। अभिषेक ने टोरंटो फिल्म फेस्ट्विल मे गुरु फिल्म के प्रमोशन के दौरान नकली अंगूठी पहनाकर ऐश्वर्या को प्रपोज किया और फिर साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली 

विज्ञापन
Aishwarya rai bachchan birthday actress fell in love with abhishek during umrao jan shooting know their love story
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

शादी के चार साल बाद ऐश्वर्या मां बनीं और उन्होंने बेटी आराध्या को जन्म दिया। शुरुआत में कई बार लोगों ने अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी पर सवाल उठाए और कहा कि उनके बीच कुछ गड़बड़ है। इस पर अभिषेक ने कहा कि आपको निराशा हो सकती है लेकिन हमारे बीच सब अच्छा है। ऐश्वर्या अपना घर भी संभाल रही हैं और साथ ही करियर भी देख रही हैं और यही बात लोगों के लिए मिसाल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed