फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwarya Rai Bachchan: अभिषेक से पहले ऐश्वर्या के दिल पर किस-किस ने दी दस्तक, पूरी लिस्ट आपको कर देगी हैरान

Tue, 01 Nov 2022 07:07 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 01 Nov 2022 07:07 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Birthday her love affairs boyfriend salman khan vivek oberoi before abhishek bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media

भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी नीली-नीली आंखों का जादू देश से लेकर विदेशों तक चलाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन को जितनी प्रसिद्धी अपनी फिल्मों से मिली उससे कई ज्यादा चर्चा अभिनेत्री के लव अफेयर्स और निजी जिंदगी की हुआ करती थी। बच्चन परिवार की बहू बनने से पहले ऐश्वर्या का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा था, जिनके चलते उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। ऐश के अफेयर्स से लेकर ब्रेकअप या फिर शादी, एक्ट्रेस की लाइफ के हर एक वाक्ये ने मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरीं। एक वक्त तो ऐसा आ गया था, जब अभिनेत्री का करियर उनके एक अफेयर के कारण दांव पर लग गया था। किसी जमाने में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली यही ऐश्वर्या राय आज यानी 1 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐश्वर्या का दिल अभिषेक से पहले किस-किस के लिए धड़क चुका है।       

Aishwarya Rai Bachchan Birthday her love affairs boyfriend salman khan vivek oberoi before abhishek bachchan
ऐश्वर्या राय, राजीव मूलचंदानी - फोटो : social media

राजीव मूलचंदानी
एक्टिंग से पहले ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग की दुनिया में धमाल मचाया था। मॉडलिंग में करियर बनाने के दौरान ऐश्वर्या का दिल राजीव मूलचंदानी पर आया था।  कहा जाता है कि जब ऐश्वर्या अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं तब उन्होंने राजीव को डेट किया था, राजीव मूलचंदी भी मॉडल थे। वह कोई छोटे-मोटे मॉडल नहीं थे, राजीव अपने जमाने के जाने-माने मॉडल रह चुके हैं। लेकिन दोनों का यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चला और दोनों जल्द ही अलग हो गए थे।

Aishwarya Rai Bachchan Birthday her love affairs boyfriend salman khan vivek oberoi before abhishek bachchan
हेमंत त्रिवेदी - फोटो : social media

हेमंत त्रिवेदी
मॉडलिंग में धाक जमाने के बाद जब ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में कदम रखा, तब उनके जीवन में बहुत से लोगों ने जगह बनाई। लेकिन इनमें से सबसे शॉकिंग नाम फैशन डिजाइनर देमंत त्रिवेदी का भी है।  जी हां, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐश्वर्या राय की जिंदगी में जाने-माने फैशन डिजाइनर हेमंत त्रिवेदी की भी एंट्री हो चुकी है। ऐश्वर्या ने जो गाउन पहनकर मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था उसे हेमंत ने ही तैयार किया था और दोनों तभी करीब आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Birthday her love affairs boyfriend salman khan vivek oberoi before abhishek bachchan
अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय - फोटो : Twitter

अक्षय खन्ना
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना का नाम भी विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय से जुड़ चुका है। ‘आ अब लौट चलें’ और ‘ताल’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके अक्षय और ऐश्वर्या के अफेयर की खूब चर्चा थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला था और जल्द ही दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Birthday her love affairs boyfriend salman khan vivek oberoi before abhishek bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

सलमान खान
ऐश्वर्या राय और सलमान खान के प्यार और फिर तकरार की कहानी से कोई भी अनजान नहीं है। दोनों का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित और विवादित अफेयर्स की लिस्ट में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय करीब आए थे। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट भी किया जाता था। दोनों का अफेयर इतना सीरियस था कि दोनों एक-दूसरे से शादी तक करना चाहते थे, लेकिन ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता अभिनेता की पजेसिवनेस ने खत्म कर दिया था। इतना ही नहीं बाद में एश्वर्या ने सलमान पर मारपीट और गाली- गालौच करने के भी आरोप लगाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed