{"_id":"5f9e405a0b121302230797c8","slug":"aishwarya-rai-bachchan-birthday-love-story-of-abhishek-bachchan-and-aishwarya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aishwarya Rai Birthday: ऐसे अभिषेक बच्चन को मिली थीं 'विश्व सुंदरी' ऐश्वर्या, क्या आपको पता है दोनों के मिलन की कहानी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aishwarya Rai Birthday: ऐसे अभिषेक बच्चन को मिली थीं 'विश्व सुंदरी' ऐश्वर्या, क्या आपको पता है दोनों के मिलन की कहानी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 01 Nov 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन बर्थडे
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी सुंदरता और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम पाने वालीं ऐश्वर्या राय का आज जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक से शादी करने के बाद वह ऐश्वर्या राय बच्चन हो गईं। ऐश्वर्या राय के 47वें बर्थडे पर उनकी जिंदगी के उन पलों को याद करते हैं जब उनकी मुलाकात अभिषेक बच्चन से हुई थी।
2 of 5
ऐश्वर्या और अभिषेक
अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2000 में हुई थी जब वह फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई। इस दौरान ऐश्वर्या और सलमान की लव स्टोरी चर्चा में थी। लेकिन कुछ समय बाद ये रिश्ता टूट गया।
3 of 5
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या, सलमान
- फोटो : File Photo
सलमान से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबरॉय के साथ उनका नाम जुड़ने लगा था। कुछ दिनों बाद ही ऐश्वर्या का विवेक से भी ब्रेकअप हो गया और ऐश्वर्या की जिंदगी में आए अभिषेक बच्चन। हालांकि ऐश्वर्या से पहले अभिषेक की सगाई करिश्मा कपूर से हो गई थी लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उमराव जान
- फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के वक्त दोनों का प्यार परवान चढ़ा। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि जब अभिषेक बच्चन ने उन्हें प्रपोज किया था वो बहुत खूबसूरत बात थी लेकिन ये बहुत जल्दबाजी में हुआ। हम उस वक्त टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में गुरू का प्रमोशन कर रहे थे। उसी समय अभिषेक ने ऐश्वर्या को नकली अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने खुद इस बात का खुलासा किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Aishwarya and Abhishek
- फोटो : file photo
उसी साल ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। खबरों की मानें तो अमिताभ ने अपने बेटे की शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था। ऐश और अभिषेक की इस शाही शादी में 6 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यह शादी अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।