फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: ऐश्वर्या से ईडी की पूछताछ और अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Mon, 20 Dec 2021 08:00 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 20 Dec 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan reached ed office arman kohli bail rejected and deepika padukone Gehraiyaan Teaser out top 10 entertainment
ऐश्वर्या राय बच्चन, अरमान कोहली - फोटो : Social Media

बहुचर्चित पनामा पेपर्स लीक मामले में बच्चन परिवार की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सोमवार को ईडी दफ्तर पहुंची। यहां उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ करीब पांच घंटे तक चली। इसके बाद ऐश्वर्या ईडी दफ्तर से रवाना हो गईं। ईडी ने उन्हें इससे पहले तीन बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था।  पनामा पेपर्स मामले की लंबे समय से जांच चल रही है, इस मामले में अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, ED के अधिकारियों ने ऐश्वर्या से पूछने वाले सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है। हालांकि ऐश्वर्या राय ने पहले भी इन दस्तावेजों को पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा करार दिया है। इन दस्तावेजों में फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों सहित 500 भारतीयों के नाम शामिल हैं।इस पेपर लीक में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय समेत कई भारतीय हस्तियों के नाम थे। सभी लोगों पर टैक्स धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। इस मामले में नाम सामने आने के बाद अमिताभ ने कहा था कि उन्होंने भारतीय नियमों के तहत ही विदेश में धन भेजा है। उन्होंने पनामा पेपर्स में सामने आई कंपनियों से भी किसी तरह का संबंध होने से मना किया था। 


 
Panama Papers Leak Case: ईडी के सामने पेश हुईं ऐश्वर्या, करीब पांच घंटे तक चली पूछताछ




 






 
aishwarya rai bachchan reached ed office arman kohli bail rejected and deepika padukone Gehraiyaan Teaser out top 10 entertainment
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रग्स मामले में फंसे अरमान कोहली की जमानत याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिर खारिज कर दी। 25 अक्बतूर को अरमान की तरफ से जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया। दरअसल, एनसीबी को अरमान कोहली के जुहू स्थिति घर से छापेमारी के दौरान कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए थे। जिसके बाद ड्रग्स रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था- कोहली के मोबाइल फोन से चैट और कुछ वीडियोज मिले हैं, जिससे साफ है कि वह मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल थे। जांच के दौरान प्राप्त सामग्री की जांच करने के बाद ‘प्रथम दृष्टया’ ऐसा लगता है कि कोहली ‘मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित सह-आरोपियों के साथ अच्छी तरह से जुड़े हुए थे।’ विशेष अभियोजक अद्वैत सेठना ने अदालत में कोहली और सह-आरोपियों के बीच की चैट पेश की थी।
 

Drugs Case: अरमान कोहली की जमानत याचिका फिर खारिज, पांच महीने से जेल में बंद हैं एक्टर






 
aishwarya rai bachchan reached ed office arman kohli bail rejected and deepika padukone Gehraiyaan Teaser out top 10 entertainment
रैपर डैरेल कैल्डवेल - फोटो : Social Media

रैपर डैरेल कैल्डवेल की लॉस एंजेलिस में संगीत समारोह के दौरान विवाद के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह महज 28 साल के थे। उन्हें ड्रेको द रूलर के नाम से भी जाना जाता था।  रैपर के ‘पब्लिसिस्ट’ स्कॉट जॉसन ने रविवार को ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘रोलिंग स्टोन’ से कैल्डवेल की मौत की पुष्टि की। इस कार्यक्रम में स्नूप डॉग, 50 सेंट और आईस क्यूब भी परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन इस घटना के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। रैपर ड्रेको पर ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन एलए’ संगीत समारोह में शनिवार की रात हमला किया गया था। लॉस एंजेलिस पुलिस के अधिकारी ने बताया कि रविवार तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। 
 

दुखद: रैपर डैरेल कैल्डवेल की चाकू से गोदकर हत्या, संगीत समारोह में झगड़े के बाद हुआ हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan reached ed office arman kohli bail rejected and deepika padukone Gehraiyaan Teaser out top 10 entertainment
Gehraiyaan Teaser out - फोटो : Instagram

निर्देशक शकुन बत्रा फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के बाद से जिस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं, वह फिल्म अब सीधए ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस खबर के साथ करण जौहर निर्मित इस फिल्म का नाम भी सामने आ गया है। दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य कारवा स्टारर इस फिल्म का नाम रखा गया है ‘गहराइयां’ और हाल में धर्मा प्रोडक्शंस के वायकॉम18 स्टूडियोज के साथ हुए गठबंधन के बाद रिलीज होने वाली करण जौहर की ये पहली फिल्म है। फिल्म में ही नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी केंद्रीय भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर अगले महीने ओटीटी पर होने जा रहा है। 
 

Gehraiyaan Teaser: दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म ‘गहराइयां’ ओटीटी पर होगी रिलीज, इस दिन का निकला मुहूर्त



 
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan reached ed office arman kohli bail rejected and deepika padukone Gehraiyaan Teaser out top 10 entertainment
Hamsa nandini - फोटो : Instagram

दक्षिण भारत की ग्लैमर और फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम रही हैं हंसा नंदिनी। हंसा को लोगों ने तमाम फिल्मों में बेहतरीन गानों पर नाचते थिरकते देखा। उनकी अपनी जिंदगी भी बहुत खुशगवार तरीके से चल रही थी लेकिन फिर एक दिन उनके जीवन को हिला देने वाली एक जानकारी उन्हें उनके डॉक्टर से मिली। उन्हें कैंसर हो गया था। लेकिन, हंसा नंदिनी के मुताबिक कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि जीवन मुझे क्या देता है, चाहे कितनी भी मुश्किल भरी क्यों न लगे लेकिन मैं एक पीड़ित की भूमिका को निभाने से इंकार करती हूं। मैं डर, निराशावाद और नकारात्मकता को हावी नहीं होने से इनकार करती हूं। मैं पीछे हटने से इंकार करती हूं। बल्कि मैं हिम्मत और प्यार से आगे बढ़ूंगी।
 

Fight Against Cancer: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं अभिनेत्री हंसा नंदिनी, दर्द साझा कर बोलीं, ‘इसकी जानकारी और इससे भिड़ना जरूरी’



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed