अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की नातिन, चर्चित स्टारकिड आराध्या बच्चन ने 16 नवंबर को अपना 13वां जन्मदिन मनाया। आज बुधवार को ऐश्वर्या राय ने बेटी के जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन लिखा है।
Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने साझा कीं बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें, यूजर बोले- बाकी परिवार कहां है?
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली आराध्या 13 साल की हो गई हैं। बीते 16 नवंबर को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। ऐश्वर्या राय ने फैंस के साथ बिटिया के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन
ऐश्वर्या राय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'तुम मेरी जिंदगी का प्यार है। तुम्हें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। मेरा दिल हो, मेरी रूह हो, हमेशा रहोगी और उससे भी ज्यादा...'। इस पोस्ट के साथ ऐश्वर्या ने कई सारी तस्वीरें साझा की हैं।
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)
नाना को याद करती दिखीं आराध्या
पहली तस्वीर में आराध्या बच्चन अपने दिवंगत नाना कृष्णराज राय की तस्वीर को छूती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में अपने पिता की तस्वीर के आगे ऐश्वर्या राय नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर ऐश्वर्या और आराध्या की सेल्फी है, जिसमें ऐश के पिता की तस्वीर भी झलक रही है। वहीं, चौथी तस्वीर में ऐश्वर्या राय की मां भी नजर आ रही हैं।
आराध्या की टीन एज में एंट्री
आगे की तस्वीरों में पार्टी और डेकोरेशन की झलक है। एक बैलून पर लिखा है, 'आराध्या अब तुम आधिकारिक रूप से टीन एज में प्रवेश कर चुकी हो'। आराध्या के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने भी 16 नवंबर को पोस्ट साझा किया था। उन्होंने खूबसूरत कैप्शन के साथ बेटी को जन्मदिन की बधाई दी।
यूजर्स ने किए सवाल
ऐश्वर्या राय के इस पोस्ट पर फैंस आराध्या को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। फिल्मी हस्तियों के कमेंट भी आ रहे हैं। बिपाशा बसु ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। इसके अलावा फैंस सवाल भी कर रहे हैं कि तस्वीरों में बच्चन फैमिली क्यों गायब है? एक यूजर ने लिखा, 'फोटोज में अभिषेक बच्चन क्यों नहीं हैं?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेटी के जन्मदिन पर बहुत देर से पोस्ट किया। भूल गई थीं क्या?'