फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों से दूर पति को ऐसे सपोर्ट कर रहीं ऐश्वर्या राय, 2 महीने बाद किया ये पोस्ट

Tue, 23 Jul 2019 02:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 23 Jul 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan support abhishek bachchan and his team
abhishek bachchan, aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के उन सेलेब्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया से दूर ही रहती हैं। ऐश्वर्या ने कान फिल्म फेस्टविल 2018 के दौरान इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। उन्होंने रेड कार्पेट की कई तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की थी जो देखते ही देखते वायरल हो गई थीं। अब ऐश्वर्या ने ठीक 2 महीने बाद फिर से पोस्ट किया है।

aishwarya rai bachchan support abhishek bachchan and his team
abhishek bachchan - फोटो : social media

इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय बच्चन के करीब 72 लाख फॉलोवर्स हैं। ऐश्वर्या ने पति अभिषेक बच्चन की तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की हैं। तस्वीर में अभिषेक कबड्डी लीग के दौरान अपनी टीम जयपुर पिंक पैंथर को सपोर्ट करते दिख रहे हैं। यू मुम्बा टीम के साथ हुए मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर ने जीत दर्ज की।

aishwarya rai bachchan support abhishek bachchan and his team
abhishek bachchan - फोटो : social media

तस्वीरों में अभिषेक टीम को चीयर करते नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या की इस तस्वीर पर अभिषेक ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'हमारी लकी चार्म।' अभिषेक जयपुर टीम के मालिक भी हैं। मैच के दौरान अभिषेक परिवार के साथ टीम को चीयर करतेे हुए स्पॉट होते रहे हैं।

View this post on Instagram

💃🙌ATTABOYZ👏⭐️🎊💖Yaaaaay PINK PANTHERRRSSS 💖 GOD BLESSSSS✨✨✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan support abhishek bachchan and his team
aishwarya rai - फोटो : social media

पिछले दिनों भी न्यूयॉर्क से ऐश और अभि की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। उस दौरान अभिषेक अपनी भांजी नव्या नवेली से मिलने पहुंचे थे। नव्या ने सोशल मीडिया पर एक फैमिली डिनर फोटो शेयर की थी। इसमें नव्या मामा अभिषेक बच्चन, मामी ऐश्वर्या राय बच्चन और कजिन आराध्या के साथ नजर आ रही थीं, साथ ही फोटो में कुछ और फैमिली मेंबर्स भी थे। 

विज्ञापन
aishwarya rai bachchan support abhishek bachchan and his team
Bachchan-Kapoor Family - फोटो : social media

इसके अलावा अभिषेक और ऐश्वर्या न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से भी मिलने पहुंचे थे। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की फोटो शेयर की थी। इसमें ऋषि, नीतू, रणबीर, बहन रिद्धिमा, आलिया, ऐश्वर्या, अभिषेक और कपूर परिवार के बाकी सदस्य दिख रहे थे। फोटो में ऋषि ने अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को गोद में बैठाया हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed