ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपने अभिनय से ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। जहां मौका मिला है उन्होंने भारत का नाम रोशन भी किया है। इस बीच ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाने वाले एंकर को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं।
जब ऐश्वर्या राय के सामने उड़ाया गया था भारतीय संस्कृति का मजाक, अभिनेत्री ने इस तरह कर दी थी बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल हो रहा ये वीडियो इंटरनेशनल चैट शो का है। इस चैट शो में जैसे ही डेविट लेटरमैन ने ऐश्वर्या राय से पूछा कि क्या ये सच है कि वह अभी भी अपने माता-पिता के साथ रहती हैं? जवाब में ऐश्वर्या ने कहा- हां। इसके तुरंत बाद डेविड ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि क्या भारत में बड़े होने के बाद भी अपने माता-पिता के साथ रहना बहुत साधारण बात है?
इस पर ऐश्वर्या जवाब देते हुए कहती हैं, भारतीयों का अपने माता-पिता के साथ रहना बहुत आम बात है क्योंकि हमें डिनर या लंच पर अपने माता-पिता से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट नहीं लेनी पड़ती। ऐश्वर्या के इस वीडियो को अब खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि भारत अपने संस्कारों के मामले में पूरी दुनिया से काफी आगे है।
A post shared by Glamour Update (@glamourupdate) on
ऐश्वर्या की बात करें तो वे भी लॉकडाउन में अपनी फैमिली के संग हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। अब दोनों की एक बेटी है जिसका नाम है अराध्या। साल 2009 में फिल्म क्षेत्र में ऐश्वर्या के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।