फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या ही नहीं ये 7 सेलिब्रिटी Cannes में बिखेर चुकीं जलवा, 2 का अब भी है इंतजार

Mon, 20 May 2019 04:01 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 20 May 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan to Priyanka Chopra Bollywood 10 celebrities reached in Cannes 2019
Priyanka, Aishwarya and Hina khan - फोटो : instagram

'कान फिल्म फेस्टिवल' (Cannes Film Festival 2019) में हमेशा की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। यह फेस्टिवल 14 मई से शुरू हुआ जो कि 25 मई तक चलेगा। भारत से इस बार 10 सेलिब्रिटी पहुंचे। खास बात यह है कि इस बार टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने भी कान में अपना डेब्यू किया तो वहीं कश्मीरा शाह भी पहुंचीं। कान में सबसे पहले दीपिका और प्रियंका ने रेड कारपेट पर वॉक करते नजर आईं तो वहीं ऐश्वर्या ने आखिर में धमाकेदार एंट्री की। सोनम और मल्लिका हाल ही में फ्रांस पहुंची हैं। तस्वीरों में देखिए अब तक कौन से सेलिब्रिटी किस ड्रेस में स्पॉट हुए।

Aishwarya Rai Bachchan to Priyanka Chopra Bollywood 10 celebrities reached in Cannes 2019
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala
कान फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ने डेब्यू किया। मेट गाला में प्रियंका अपने लुक की वजह से ट्रोलर्स का निशाना बनी थीं ऐसे में प्रियंका के लुक को लेकर लोग काफी एक्साइटेड थे। प्रियंका फेस्टिवल में शाइनी ब्लैक कलर के गाउन में बहुत सुंदर लग रही थीं। प्रियंका के साथ कान में निक भी स्पॉट हुए।
Aishwarya Rai Bachchan to Priyanka Chopra Bollywood 10 celebrities reached in Cannes 2019
Deepika Padukone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रियंका की तरह दीपिका पादुकोण के लिए यह फेस्टिवल नया नहीं हैं। दीपिका बीते कई सालों से रेड कारपेट पर जलवा बिखेर चुकी हैं। दीपिका के गाउन में बड़ी सी बो लगी थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दीपिका की ये ड्रेस हाई स्लिट और डीप नेक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan to Priyanka Chopra Bollywood 10 celebrities reached in Cannes 2019
diana penty - फोटो : instagram
डायना पेंटी का भी कान में पहला डेब्यू था। डायना ने बेबी पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में डायना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan to Priyanka Chopra Bollywood 10 celebrities reached in Cannes 2019
huma qureshi - फोटो : social media
हुमा कुरैशी ने भी कान में वॉक करके सबको इंप्रेस किया। हुमा ने ग्रे कलर का ड्रेस पहना हुआ था जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed