फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: जब 29 साल के युवक ने 'ऐश्वर्या राय' को बताया था अपनी मां, सामने आया सच तो उड़ गए थे सबके होश

Fri, 01 Oct 2021 01:53 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 01 Oct 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya rai bachchan was once in news because a 29 years old guy claimed her as his mother
ऐश्वर्या राय बच्चन, आदिरेड्डी संदीप - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कभी किस्से कहानियों की कमी नहीं रही। एक निर्देशक जितना सोच नहीं सकता उससे भी ज्यादा अजीबो गरीब कहानियां पर्दे के पीछे सुनने में जाती है। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के जीवन में ऐसे कई मौके आए जब वो चर्चा का विषय बन गईं। ऐश्वर्या पूर्व विश्व सुंदरी हैं और बॉलीवुड की प्रतिभावान अभिनेत्री भी हैं। भले ही वो अभिषेक बच्चन की पत्नी बन चुकी हों लेकिन शायद हो कोई ऐसा शख्स होगा जिसने उन्हें अपना बनाने की कल्पना ना की हो।



जब शख्स ने दावा किया कि ऐश्वर्या उसकी मां है

कभी कोई खुले तौर पर तो कभी किसी ने इशारों-इशारों में ऐश्वर्या के लिए अपना प्यार जताया था। पर क्या आप सोच सकते हैं कि कभी एक नौजवान युवक ने ऐश्वर्या को अपनी मां बता दिया था? ये बात कुछ साल पुरानी है जब एक 29 साल के शख्स ने ऐश्वर्या को अपनी मां बताने का दावा किया था और ये खबर लंबे समय तक चर्चा में रही थी। 

Aishwarya rai bachchan was once in news because a 29 years old guy claimed her as his mother
आदिरेड्डी संदीप - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या को अपनी मां कहने वाले शख्स का नाम संगीत था। उसका कहना था कि 1988 में ऐश्वर्या ने IVF के जरिए उसे जन्म दिया था। संगीत नाम के शख्स ने बताया था कि जन्म के बाद दो साल तक ऐश्वर्या के माता पिता वृंदा राय और कृष्णाराज राय ने उनका पालन पोषण किया था। इसके बाद पिता आदिवेलू रेड्डी ने उन्हें विशाखापट्टनम लेकर आ गए और अब वो इस परिवार के साथ रह रहा है।

Aishwarya rai bachchan was once in news because a 29 years old guy claimed her as his mother
आदिरेड्डी संदीप - फोटो : सोशल मीडिया

शख्स से जब इस बात का सबूत मांगा गया था तो उसने कहा कि उसके परिवार ने धीरे धीरे उसके जन्म से जुड़े सबूत मिटा दिए थे। वो चाहता है कि अब उसकी मां ऐश्वर्या उसके साथ मंगलुरू में रहे। उसने कहा था कि, 'मैं चाहता हूं कि कम से कम मेरी मां का फोन नंबर मेरे पास हो ताकि मैं आजाद रह सकूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya rai bachchan was once in news because a 29 years old guy claimed her as his mother
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Dabboo ratnani instagram

हालांकि बाद में उसका शख्स का सच भी सामने आ गया था। उसका नाम संगीत नहीं बल्कि आदिरेड्डी संदीप था। पुलिस का कहना था कि अगर ऐश्वर्या राय उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करती हैं वो कानूनी कार्रवाई में फंस सकता है। इस बारे में चोड़ावरम सर्किल इंसपेक्टर एम श्रीनिवास ने भी मीडिया से बात की थी।

विज्ञापन
Aishwarya rai bachchan was once in news because a 29 years old guy claimed her as his mother
ऐश्वर्या राय बच्चन, संगीत - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने ये भी कहा था कि, 'अगर वह मानसिक रूप से अयोग्य साबित हो जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की संभावना बहुत कम हो जाएगी।' इसके अलावा विशाखापत्तनम में सरकारी अस्पताल की मानसिक रोग विशेषज्ञ राधारानी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ग्रैंडियॉसिटी से पीड़ित लोग अक्सर इस तरीके से व्यवहार करते हैं। ये भी पता चला था कि संदीप AP स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोशन (APSRTC) में काम कर रहे बस कंडक्टर का बेटा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed