{"_id":"6156b02d8ebc3e59df165e19","slug":"kashmera-shah-called-govinda-wife-sunita-an-evil-mother-in-law-after-her-remarks-on-bad-daughter-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद: खराब बहू बताए जाने पर कश्मीरा ने किया पलटवार, गोविंदा की पत्नी को बता दिया 'क्रूर सास'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पारिवारिक विवाद: खराब बहू बताए जाने पर कश्मीरा ने किया पलटवार, गोविंदा की पत्नी को बता दिया 'क्रूर सास'
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच शुरू हुई कहा सुनी बढ़ती ही जा रही है और थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस मामले में कुछ समय पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह को खराब बहू बता दिया था। अब हाल ही में कश्मीरा ने सुनीता पर तंज कसते हुए उन्हें ही क्रूर सास बता दिया है।
कश्मीरा ने सुनीता को बताया क्रूर सास
कश्मीरा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'कुछ लोग हमारे पारिवारिक मुद्दे पर अपना हाथ साफ करने की कोशिश कर रहे हैं और कई बातें लिख रहे हैं। ऐसे ही एक बात को पढ़ते हुए मेरे मेरे बेटे ने पूछा की खराब बहू क्या होती है तो मैंने उसे बता दिया कि खराब बहू वो होती है जिसे क्रूर सास मिलती है'।
Had a work trip to the States so just got back and am reading about “people” washing their hands off on Our family feud. While reading one statement my son asked me what is a Bad Daughter In Law? I replied “One that Got A Cruel Mother In Law” #checkmate
बता दें कि कश्मीरा के दिए एक बयान पर सुनीता आहुजा काफी नाराज हो गईं थीं और उन्होंने कश्मीरा को ही गोविंदा और कृष्णा की लड़ाई की जड़ बता दिया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'असल बात तो यह है कि जब से कश्मीरा शाह घर में आई है, तब से ही तनाव शुरू हुआ है। हम जब से घर में एक खराब बहू लेकर आये तब से ही पारिवारिक तनाव हो रहा है'।
3 of 5
सुनीता आहुजा
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनीता आहूजा ने अपने इंटरव्यू में कहा,' मां की तरह प्यार देने के बावजूद ये लोग इतना बुरा बर्ताव कर रहे हैं। गोविंदा मुझे अक्सर मना भी करते हैं कि परिवार की बातें सार्वजनिक में न आएं पर कुछ लोग प्रचार के भूखे होते हैं। उन्होंने कहा कि हर बार शुरुआत कृष्णा की तरफ से ही होती है।मेरे पास इन फालतू बातों के लिए वक्त नहीं है। मैं गोविंदा का काम देखती हूं और काफी व्यस्त रहती हूं'। अब इसी बात के जवाब में सुनीता ने उन्हें क्रूर सास बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुनीता, गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि द कपिल शर्मा शो में जब गोविंदा और सुनीता आए तो कृष्णा उस एपिसोड से गायब रहे। इसके बाद से कृष्णा और गोविंदा की तरफ से फिर बयानबाजी शुरू हो गई और एक दूसरे की बात काटने के चलते ये मामला बढ़ता ही चला गया। बता दें कि साल 2016 में सुनीता और कश्मीरा के बीच तनाव की खबरें सामने आने लगी थीं।
विज्ञापन
5 of 5
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरा ने कह दिया था कि कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं। सुनीत को ये बात बुरी लग गई की वो कश्मीरा के बच्चों के जन्मदिन पर नहीं पहुंचीं। वहीं कृष्णा का कहना था कि उनके बेटे की तबीयत जब खराब थी तो गोविंदा और सुनीता अस्पताल नहीं आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।