{"_id":"5b4578bb4f1c1b3d5e8b4df2","slug":"aishwarya-rai-bachchan-will-scene-in-fanney-khan-for-special-appearance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या ने 'फन्ने खां' के मेकर्स के साथ मिलकर फैंस को दिया 'धोखा', चंद मिनटों का है फिल्म में रोल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या ने 'फन्ने खां' के मेकर्स के साथ मिलकर फैंस को दिया 'धोखा', चंद मिनटों का है फिल्म में रोल
Wed, 11 Jul 2018 09:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'फन्ने खां' काफी सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स भी मिला है। पता हो कि 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर फिल्म के मेकर्स ने कहा था कि यह उनकी बहुती ही खास फिल्म होगी। साथ ही ऐश्वर्या फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।
2 of 5
अंग्रेजी वेबसाइट 'डीएनए' की खबर के अनुसार फिल्म 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या राय बच्चन का रोल सिर्फ 20 मिनट का है। बताया जा रहा है कि फिल्म के दो गाने ऐसे है जिसमें ऐश्वर्या नजर आएंगी। उनमें से एक पॉप सॉन्ग होगा तो दूसरा रोमांटिक। फिल्म से जुड़े अहम सूत्रों का कहना है कि 'फन्ने खां' में फिल्म के थोड़े ही शॉट है जिसमें अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ ऐश्वर्या राज नजर आने वाली हैं।
3 of 5
'फन्ने खां' और फिल्म में ऐश्वर्या राय को देखने के लिए उनके फैंस और सिने प्रेमी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ऐश्वर्या राय का कुछ ही मिनटों का रोल दर्शकों के दिलों का तोड़ सकता है। फिल्म में वह सिंगर का रोल निभा रही हैं। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या राय बच्चन का सुपरस्टार और ग्लैमरस अंदाज भी सभी को हैरान कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आपको बता दें कि फिल्म 'फन्ने खां' एक म्यूजिकल ड्रामा है। ट्रेलर देख कर भी यह अंदाजा लगा सकते हैं कि यह अनिल कपूर की फिल्म है और वही इस फिल्म के प्रोटैग्निस्ट हैं, न कि ऐश्वर्या राय। फिल्म में अनिल कपूर ने ऐसे पिता का रोल किया है जो पैसों की तंगी की वजह से गायक बनने का अपना सपना पूरा ना कर सका। वह अपनी बेटी को सुपरस्टार बनाना चाहता है जिसके लिए वह ऐश्वर्या को अगवा करता है।बता दें कि यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं फिल्म में राजकुमार राव अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में दिखाई देंगे। 'फन्ने खां' का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है। वहीं, राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने फिल्म प्रोड्यूज की है। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इरफान खान की फिल्म 'कारवां' और ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।