{"_id":"5bbb0382867a556852208373","slug":"aishwarya-rai-bachchan-with-daughter-aaradhya-bachchan-at-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैशन इवेंट से मुंबई लौटीं ऐश्वर्या राय, एयरपोर्ट पर बेटी का हाथ पकड़े आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैशन इवेंट से मुंबई लौटीं ऐश्वर्या राय, एयरपोर्ट पर बेटी का हाथ पकड़े आईं नजर
Mon, 08 Oct 2018 12:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर बेटी आराध्या के साथ स्पॉट की जाती हैं। वो जहां कहीं भी जाती हैं आराध्या को लेकर जाती हैं। फिल्म के सेट पर हो या किसी इवेंट पर, ऐश्वर्या की कोशिश होती है कि वो आराध्या को अपने साथ ही रखें। मां-बेटी के बीच की ये केमेस्ट्री खूब जमती भी है।
2 of 5
aishwarya bachchan
हाल में एक फैशन शो अटेंड करने गईं ऐश्वर्या राय अब मुंबई लौट आई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। ऐश्वर्या के साथ बेटी आराध्या भी थीं। वो उनका हाथ पकड़कर चल रही थीं। इस दौरान ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी उनके साथ थीं।
3 of 5
aishwarya bachchan
ऐश्वर्या ने इस दौरान कंफर्टेबल टीशर्ट के साथ जैगिंग और ऊपर से एक श्रग डाल रखा था तो वहीं आराध्या ने फुल स्लीव्स टीशर्ट के साथ जींस पहनी थी। इस दौरान आराध्या, ऐश्वर्या की ओर देख रही थीं मानो वो उनसे कुछ कह रही हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aishwarya rai bachchan
इससे पहले शुक्रवार को फैशन वीकेंड इंटरनेशनल 2018 में ऐश्वर्या ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की व्हाइट एंड रेड हैवी प्रिंसेस गाउन पहनकर रैंप पर जलवा बिखेरा। रैंप पर ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर हर तरफ फैशन शो की इनसाइड वीडियोज और फोटोज छाई रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
aishwarya rai bachchan
सबसे खास बात ये रही कि ऐश्वर्या के साथ आराध्या ने भी रैंप वॉक किया। रैंप पर ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या के साथ बेहद शानदार केमेस्ट्री देखने को मिली। आराध्या ने ऐश्वर्या की कॉपी करते हुए उन्हीं से मिलता जुलता ड्रेस पहन रखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।