फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या को सुपरस्टार का दर्जा दिलाने वाली ये हैं 10 बेहतरीन फिल्में, इनमें दिखा है अदाकारी का लोहा

Fri, 01 Nov 2019 07:04 AM IST
Mishra Mishra मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 01 Nov 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai birthday special her best ten movies of bollywood
Aishwarya Rai - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। एक तरफ जहां उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर अपने हुस्न का परचम लहराया तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा और हॉलीवुड की फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी की बदौलत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अदाकाराओं की सूची में अपनी जगह बनाई। वैसे तो ऐश्वर्या के खाते में दर्जनों फिल्में हैं जिनमें उनका दमदार अभिनय देखने को मिलता है लेकिन आज हम आपके लिए हिंदी सिनेमा की 10 चुनिंदा फिल्में लेकर आए हैं जो आज भी दर्शकों के दिलों में राज करती हैं।

Aishwarya Rai birthday special her best ten movies of bollywood
Hum Dil De Chuke Sanam - फोटो : सोशल मीडिया

हम दिल दे चुके सनम (1999)
फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' ऐश्वर्या राय के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म की कहानी में एक नवविवाहित व्यक्ति (अजय देवगन)  को पता चलता है कि उसकी पत्नी (ऐश्वर्या राय)  किसी अन्य आदमी (सलमान खान) से प्यार करती है और वह उन्हें मिलाने का फैसला करता है। समाज की परवाह छोड़ वह अपनी पत्नी को उसके असल प्यार से मिलवाने के लिए इटली ले जाता है। फिल्म में ऐश्वर्या ने अपने चुलबुले अंदाज से हंसाया भी है और अपनी संजीदा एक्टिंग से रूलाया भी है। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।

Aishwarya Rai birthday special her best ten movies of bollywood
taal - फोटो : सोशल मीडिया

ताल (1999)
फिल्मकार सुभाष घई की संगीत से भरपूर यह फिल्म एक छोटे शहर की लड़की की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है जोकि जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव के बाद देश की धड़कन बन जाती है। यह फिल्म ए आर रहमान के दिए बेहतरीन संगीत और ऐश्वर्या के शानदार अभिनय और बेहतरीन डांस के लिए आज भी पसंद किया जाता है। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा अक्षय खन्ना और अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai birthday special her best ten movies of bollywood
Hamara Dil Aapke Paas Hai - फोटो : सोशल मीडिया

हमारा दिल आपके पास है (2000)
'हमारा दिल आपके पास है' में ऐश्वर्या ने एक रेप पीड़िता का किरदार अदा किया था। सुभाष कौशिक निर्देशित यह फिल्म अपने समय के सिनेमा से कोसो आगे थी। फिल्म में ऐश्वर्या, प्रीति का किरदार निभाती है जो काफी बहादुर होती है। वह एक हत्या की चश्मदीद गवाह होती है। जिसके बाद अपराधी, प्रीति का बलात्कार करता है। कठिन परिस्थितियों में प्रीति को अपने जीवन में सच्चा प्यार मिलता है। फिल्म में अपने अभिनय के लिए ऐश्वर्या फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए भी नामांकित हुईं थीं।

विज्ञापन
Aishwarya Rai birthday special her best ten movies of bollywood
Devdas - फोटो : सोशल मीडिया

देवदास (2002)
संजय लीला भंसाली निर्देशित 'देवदास' आज भी हिंदी सिनेमा में एक मील का पत्थर है। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य किरादर में नजर आए। ऐश्वर्या ने फिल्म में पारो का किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या ने किरदार की जो गहराई पकड़ी थी वह काबिलेतारीफ थी। 'देवदास' में कॉस्टयूम में सजी-धजी ऐश्वर्या बला की खूबसूरत नजर आईं। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को दूसरी बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed