फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwarya-Vikram: मणिरत्नम फिर पर्दे पर बनाएंगे ऐश्वर्या-विक्रम की जोड़ी, इस बार प्यार भरा होगा कहानी का अंत!

Mon, 15 May 2023 12:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 15 May 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Chiyaan Vikram to work together again Mani Ratnam for new film after Ponniyin Selvan 2 reports
विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media

'पोन्नियिन सेलवन 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 325 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सफलता हासिल की है। नंदिनी के रूप में पर्दे पर ऐश्वर्या राय बच्चन का मनमोहक रूप सबको कमाल लगा है। इसके अलावा लोगों को चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आई है। सिनेप्रेमी फिल्म में दोनों की जबर्दस्त बॉन्डिंग और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखकर तालियां बजाने पर मजबूर हो रहे हैं। जिन लोगों को फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री कमाल लगी थी, वह लोग जल्द से जल्द दोनों को एक बार फिर साथ देखने की इच्छा रखते हैं। अब कुछ ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि मणिरत्नम ही ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम को एक बार फिर साथ लाने की तैयारी कर रहे हैं।

Aishwarya Rai Chiyaan Vikram to work together again Mani Ratnam for new film after Ponniyin Selvan 2 reports
विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media

मणिरत्नम, चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन की जादुई जोड़ी ने अब तक चार फिल्मों 'रावण्न', 'रावण', 'पोन्नियिन सेलवन 1' और 'पोन्नियिन सेलवन 2' में दर्शकों का मनोरंजन किया है। विक्रम और ऐश के बीच की केमिस्ट्री को पसंद करने वाले फैंस सोशल मीडिया पर शिकायत करते हैं कि किसी भी फिल्म में वे कभी भी खुशी से नहीं रहते हैं और अंत में या तो मर जाते हैं या एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि मणिरत्नम दोनों को लेकर एक रोमांटिक फिल्म बनाने वाले हैं। 

Aishwarya Rai Chiyaan Vikram to work together again Mani Ratnam for new film after Ponniyin Selvan 2 reports
विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक तमिल अखबार के अनुसार, सिनेमा जगत में ऐसी बातें हो रही हैं कि मणिरत्नम ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम स्टारर एक फिल्म की प्लानिंग बना रहे हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है यह तब पता लगेगा, जब इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान किया जाएगा। सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि मणिरत्नम चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन को दोबारा कास्ट करने की सोच रहे हैं। लेकिन फिल्म के निर्माण में अभी वक्त लगेगा क्योंकि मणिरत्नम इस समय केएच 234 पर काम कर रहे हैं।
Alia Bhatt: आज रपट जाएं तो... मेट गाला के रेड कार्पेट पर क्या सोच रही थीं आलिया? जानकर छूट जाएगी आपकी भी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Chiyaan Vikram to work together again Mani Ratnam for new film after Ponniyin Selvan 2 reports
पीएस 2 - फोटो : social media

कॉलीवुड में चर्चा गर्म है कि मणिरत्नम चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय अभिनीत एक रोमांटिक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं और उन्होंने पहले ही स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है। सूत्रों के अनुसार, कमल हासन अभिनीत 'केएच 234' के बाद यह फिल्म निर्माता की अगली परियोजना होगी, जो इस साल सितंबर में शुरू हो सकती है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग 2024 के मिड तक खत्म भी हो जाएगी।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Chiyaan Vikram to work together again Mani Ratnam for new film after Ponniyin Selvan 2 reports
विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : ट्विटर

वर्कफ्रंट की बात करें तो, पा. रंजीत की 'थंगालन' के एक एक्शन सीन की रिहर्सल के दौरान पसली में चोट लगने के बाद चियान विक्रम फिलहाल घर पर आराम कर रहे हैं। वह जून के पहले हफ्ते में काम फिर से शुरू करेंगे और फिल्म उस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। आपको बता दें, दोनों की जोड़ी इससे पहले भी कई बार फिल्मों में दिखाई दे चुकी है।
Jyotika: 25 साल बाद हिंदी सिनेमा में ज्योतिका की वापसी, इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन के साथ आएंगी नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed