आपने सुना होगा कि दुनिया में एक शक्ल के 7 लोग पाए जाते हैं। आम इंसान का तो नहीं कह सकते पर सिलेब्स के हमशक्लों की खबरें अक्सर आती हैं। यहां इंडस्ट्री की वे ऐक्ट्रेसेस हैं जिनकी मिलती सूरत लोगों को चौंका चुकी है। स्नेहा उल्लाल का एक फोटोशूट बीते दिनों सुर्खियों में था। उनका ये फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह लोगों को हूबहू ऐश्वर्या राय बच्चन लग रही हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए स्नेहा ने अपने नाम का हैशटैग लगाकर पोस्ट किया है। स्नेहा उल्लाल का यह लुक काफी हद तक ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘जोधा अकबर’ से काफी मिलता जुलता है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में स्नेहा ईयररिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
तस्वीर: सलमान खान की इस हीरोइन को देख लोग खा गए धोखा, फैंस बोले- हूबहू ऐश्वर्या राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें उनका लुक जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय के लुक से काफी मिल रहा था। स्नेहा के डेब्यू से ही उनके लुक्स ऐश्वर्या से मिलने के चर्चे रह चुके हैं। इस तस्वीर पर एक फैन ने स्नेहा उल्लाल लिखा कि आप एकदम जोधा लग रहा हैं।
बता दें कि स्नेहा ने साल 2005 में सलमान के साथ फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से की गई थी। यह भी कहा गया था कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान उनकी तरह दिखने वाली लड़की को लॉन्च कर रहे हैं।
दर्शकों ने जब स्नेहा उलाल को पहली बार पर्दे पर देखा तो एक बार तो उन्हें भी यही लगा कि ये तो ऐश्वर्या ही हैं हालांकि पहली फिल्म के बाद वो गायब सी हो गईं। लकी: नो टाइम फॉर लव बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने आर्यन (2006), जाने भी दो यारो (2007) और क्लिक (2009) में काम किया।
बॉलीवुड में असफलता के बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया था। यहां उन्होंने सक्सेस का स्वाद चखा। 2015 में उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। पिछले साल वेब सीरीज Expiry Date से उन्होंने कमबैक किया।